![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
रतनगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प पखवाड़ा 17सितंबर से 17 अक्टूबर के अंतर्गत रतनगढ़ मंडल के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भाषण, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य एवं नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शिवनंदन छिपा उपस्थित हुए। छीपा ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत चित्रकला एवं रंगोली का अवलोकन कर बच्चों की प्रतिभा और रचनात्मकता की सराहना की। मुख्य अतिथि शिवनंदन छिपा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि चित्रकला, रंगोली और भाषण जैसी रचनात्मक गतिविधियां बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और कल्पनाशक्ति को भी मजबूत करती हैं। विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को पहचानकर निरंतर आगे बढ़ने तथा शिक्षा के साथ रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित करती हे। हमारे मुखिया एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री हमारे मुखिया मोहन यादव और जावद क्षेत्र के विधायक ओमप्रकाश सकलेचा आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देते हुए कई नवाचार किए हैं एवं छात्रों को और अधिक मेहनत करने के लिए कई प्रेरित उपहार एवं सम्मान राशि दी है कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ सहभागिता करते हुए अपनी कला, विचारों और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर में बच्चों की रचनात्मक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया तथा प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मान किया। यह सम्मान बच्चों की प्रतिभा को अवसर देना, उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करता है। रचनात्मकता से प्रतिभा, प्रतिभा से आत्मविश्वास और आत्मविश्वास से सफलता की राह बनती है। |
रतनगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प पखवाड़ा 17सितंबर से 17 अक्टूबर के अंतर्गत रतनगढ़ मंडल के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भाषण, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य एवं नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शिवनंदन छिपा उपस्थित हुए। छीपा ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत चित्रकला एवं रंगोली का अवलोकन कर बच्चों की प्रतिभा और रचनात्मकता की सराहना की। मुख्य अतिथि शिवनंदन छिपा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि चित्रकला, रंगोली और भाषण जैसी रचनात्मक गतिविधियां बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और कल्पनाशक्ति को भी मजबूत करती हैं। विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को पहचानकर निरंतर आगे बढ़ने तथा शिक्षा के साथ रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित करती हे।
हमारे मुखिया एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री हमारे मुखिया मोहन यादव और जावद क्षेत्र के विधायक ओमप्रकाश सकलेचा आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देते हुए कई नवाचार किए हैं एवं छात्रों को और अधिक मेहनत करने के लिए कई प्रेरित उपहार एवं सम्मान राशि दी है कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ सहभागिता करते हुए अपनी कला, विचारों और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विद्यालय परिसर में बच्चों की रचनात्मक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया तथा प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मान किया। यह सम्मान बच्चों की प्रतिभा को अवसर देना, उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करता है। रचनात्मकता से प्रतिभा, प्रतिभा से आत्मविश्वास और आत्मविश्वास से सफलता की राह बनती है।