मालवांचल मित्र, नीमच: भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा द्वारा शनिवार को कृष्णा हॉस्पिटल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्किन एवं सौंदर्य रोगों के साथ हड्डी रोग संबंधी समस्याओं का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया।
शिविर में डॉ. मनीष पाटीदार एवं डॉ. कृष्णा पाटीदार ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया। बड़ी संख्या में मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा की महिला मंडल संयोजिका मीना मानावत, कार्यक्रम संयोजिका सुरभि सिंहल एवं गुंजन दरक की विशेष भूमिका रही। वहीं महिला सदस्यों प्रांजली अरोंदेकर, अल्का विजयवर्गीय, पुष्पा दानगढ़, टीना गट्टाणी, प्रियंका रांगणेकर एवं डॉली अरोंदेकर ने अपनी सेवाएं प्रदान कर आयोजन को सफल बनाया।
शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। परिषद पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनसेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
शहर : भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा द्वारा कृष्णा हॉस्पिटल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित