![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
मालवांचल मित्र, नीमच: शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गंगा दशहरा के अवसर पर रविवार 25 मई को गांधी वाटिका स्थित पारसी बावड़ी पार्क में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में जलकल सभापति श्रीमती छाया वीरेंद्र जायसवाल ने उपस्थित रहकर स्वच्छता कार्य में सहभागिता निभाई और नागरिकों को स्वच्छता एवं जल संरक्षण का संदेश दिया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के मार्गदर्शन में आयोजित अभियान के दौरान श्रीमती जायसवाल ने बगीचा शाखा, स्वास्थ्य शाखा एवं जलकल शाखा के कर्मचारियों के साथ पार्क परिसर में स्थापित शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु की प्रतिमाओं पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात उन्होंने स्वयं हाथ में झाड़ू लेकर पार्क परिसर की साफ-सफाई की।
अभियान के दौरान पारसी बावड़ी स्थित कुएं का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के पश्चात कुएं की मरम्मत एवं आवश्यक रखरखाव कार्य शीघ्र कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक श्री कन्हैयालाल शर्मा, प्रभारी राजस्व अधिकारी श्री टेकचंद बुनकर, स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिनेश टांक, जलकल शाखा के श्री सुरेश पवार, श्री नाथूलाल नागर, श्री मोहम्मद सलीम तथा बगीचा शाखा के श्री बापूसिंह सहित नगर पालिका की विभिन्न शाखाओं के कर्मचारी उपस्थित रहे। |
मालवांचल मित्र, नीमच: शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गंगा दशहरा के अवसर पर रविवार 25 मई को गांधी वाटिका स्थित पारसी बावड़ी पार्क में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में जलकल सभापति श्रीमती छाया वीरेंद्र जायसवाल ने उपस्थित रहकर स्वच्छता कार्य में सहभागिता निभाई और नागरिकों को स्वच्छता एवं जल संरक्षण का संदेश दिया।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के मार्गदर्शन में आयोजित अभियान के दौरान श्रीमती जायसवाल ने बगीचा शाखा, स्वास्थ्य शाखा एवं जलकल शाखा के कर्मचारियों के साथ पार्क परिसर में स्थापित शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु की प्रतिमाओं पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात उन्होंने स्वयं हाथ में झाड़ू लेकर पार्क परिसर की साफ-सफाई की।

अभियान के दौरान पारसी बावड़ी स्थित कुएं का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के पश्चात कुएं की मरम्मत एवं आवश्यक रखरखाव कार्य शीघ्र कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक श्री कन्हैयालाल शर्मा, प्रभारी राजस्व अधिकारी श्री टेकचंद बुनकर, स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिनेश टांक, जलकल शाखा के श्री सुरेश पवार, श्री नाथूलाल नागर, श्री मोहम्मद सलीम तथा बगीचा शाखा के श्री बापूसिंह सहित नगर पालिका की विभिन्न शाखाओं के कर्मचारी उपस्थित रहे।