![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
मालवांचल मित्र, नीमच। सेवा और सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित इनरव्हील क्लब नीमच एवं रोटरी क्लब डायमण्ड के संयुक्त तत्वावधान में ज्ञानोदय मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) डे के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के 27 चिकित्सकों और 2 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष आशीष गर्ग द्वारा मंत्रोच्चार एवं इनरव्हील क्लब की सचिव अल्का श्रीवास्तव द्वारा प्रार्थना से हुई। इसके बाद रोटरी क्लब डायमण्ड के अध्यक्ष गुणवंत जैन और इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष सिम्मी सलूजा ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि आईएमए अध्यक्ष डॉ. मनीष चमड़िया ने कहा कि चिकित्सक का दायित्व अत्यंत संवेदनशील होता है और उसे पूरी निष्ठा, समर्पण एवं मेहनत के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आईएमए सचिव डॉ. आदित्य भंडारी ने सभी नागरिकों से स्वास्थ्य बीमा करवाने की अपील करते हुए कहा कि प्रतिदिन एक चाय की कीमत जितनी राशि में भी हेल्थ इंश्योरेंस लिया जा सकता है, जो गंभीर बीमारी के समय आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है।
ज्ञानोदय मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का परिचय डॉ. प्रदीप जैन ने दिया। वहीं ज्ञानोदय विश्वविद्यालय की चांसलर डॉ. माधुरी चौरसिया ने कहा कि डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने की यात्रा कठिन परिश्रम, अनुशासन और अनेक त्यागों से होकर गुजरती है। इन पेशों में सफलता के लिए दिन-रात की मेहनत और समर्पण आवश्यक है। इस अवसर पर सीए हरिओम साहु, सीए हनी बदलानी सहित कुल 2 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स तथा डॉ. मनीष चमड़िया, डॉ. आदित्य भंडारी, डॉ. महेश कुलदीप, डॉ. अजीत प्रताप सिंह, डॉ. धर्मपाल भाटिया, डॉ. शुभ्रा तिवारी, डॉ. कौशलेन्द्र वेगड़, डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. अतुल पाटीदार, डॉ. चंदन टेकड़े, डॉ. हर्षित अग्रवाल, डॉ. निखिल राठी, डॉ. नीरज माने, डॉ. सुदर्शन, डॉ. महिमा तिवारी, डॉ. आशीष शर्मा सहित कुल 27 चिकित्सकों का सम्मान किया गया। समारोह में अनुज चांडक, कमल आंजना, गौरव पाराशर, सुमित मित्तल, गोपाल शर्मा, सुनील सोनी, मनोज अग्रवाल, प्रभजोत सिंह सलूजा, हेमांगिनी त्रिवेदी, नेहा गुप्ता, सुमन अहीर, सीमा अरोरा, कुसुम कदम, मंजुला शर्मा, रजिया अहमद, मधु धनोतिया सहित रोटरी एवं इनरव्हील क्लब के सदस्य तथा हॉस्पिटल स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सरोज गांधी ने किया, जबकि अंत में धीरज गांधी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। |
मालवांचल मित्र, नीमच। सेवा और सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित इनरव्हील क्लब नीमच एवं रोटरी क्लब डायमण्ड के संयुक्त तत्वावधान में ज्ञानोदय मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) डे के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के 27 चिकित्सकों और 2 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष आशीष गर्ग द्वारा मंत्रोच्चार एवं इनरव्हील क्लब की सचिव अल्का श्रीवास्तव द्वारा प्रार्थना से हुई। इसके बाद रोटरी क्लब डायमण्ड के अध्यक्ष गुणवंत जैन और इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष सिम्मी सलूजा ने अतिथियों का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि आईएमए अध्यक्ष डॉ. मनीष चमड़िया ने कहा कि चिकित्सक का दायित्व अत्यंत संवेदनशील होता है और उसे पूरी निष्ठा, समर्पण एवं मेहनत के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आईएमए सचिव डॉ. आदित्य भंडारी ने सभी नागरिकों से स्वास्थ्य बीमा करवाने की अपील करते हुए कहा कि प्रतिदिन एक चाय की कीमत जितनी राशि में भी हेल्थ इंश्योरेंस लिया जा सकता है, जो गंभीर बीमारी के समय आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है।

ज्ञानोदय मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का परिचय डॉ. प्रदीप जैन ने दिया। वहीं ज्ञानोदय विश्वविद्यालय की चांसलर डॉ. माधुरी चौरसिया ने कहा कि डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने की यात्रा कठिन परिश्रम, अनुशासन और अनेक त्यागों से होकर गुजरती है। इन पेशों में सफलता के लिए दिन-रात की मेहनत और समर्पण आवश्यक है।
इस अवसर पर सीए हरिओम साहु, सीए हनी बदलानी सहित कुल 2 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स तथा डॉ. मनीष चमड़िया, डॉ. आदित्य भंडारी, डॉ. महेश कुलदीप, डॉ. अजीत प्रताप सिंह, डॉ. धर्मपाल भाटिया, डॉ. शुभ्रा तिवारी, डॉ. कौशलेन्द्र वेगड़, डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. अतुल पाटीदार, डॉ. चंदन टेकड़े, डॉ. हर्षित अग्रवाल, डॉ. निखिल राठी, डॉ. नीरज माने, डॉ. सुदर्शन, डॉ. महिमा तिवारी, डॉ. आशीष शर्मा सहित कुल 27 चिकित्सकों का सम्मान किया गया।
समारोह में अनुज चांडक, कमल आंजना, गौरव पाराशर, सुमित मित्तल, गोपाल शर्मा, सुनील सोनी, मनोज अग्रवाल, प्रभजोत सिंह सलूजा, हेमांगिनी त्रिवेदी, नेहा गुप्ता, सुमन अहीर, सीमा अरोरा, कुसुम कदम, मंजुला शर्मा, रजिया अहमद, मधु धनोतिया सहित रोटरी एवं इनरव्हील क्लब के सदस्य तथा हॉस्पिटल स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सरोज गांधी ने किया, जबकि अंत में धीरज गांधी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।