![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
प्रतिमा पर माल्यार्पण, निबंध-भाषण प्रतियोगिता और विजेताओं का हुआ सम्मान मालवांचल मित्र, नीमच: मेरा युवा भारत, नीमच (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित युवाओं ने उनके राष्ट्र निर्माण, शिक्षा और राष्ट्रीय एकता में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके बाद आराधना स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के समापन पर प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को मेरा युवा भारत, नीमच की ओर से पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आराधना स्कूल के प्राचार्य श्री पंकज दुबे ने की। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और महान विभूतियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में 50 से अधिक युवा एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। संपूर्ण आयोजन जिला युवा अधिकारी श्री सौरभ श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में आयोजकों ने अतिथियों, विद्यालय परिवार एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। मुख्य बिंदु:
|
प्रतिमा पर माल्यार्पण, निबंध-भाषण प्रतियोगिता और विजेताओं का हुआ सम्मान
मालवांचल मित्र, नीमच: मेरा युवा भारत, नीमच (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित युवाओं ने उनके राष्ट्र निर्माण, शिक्षा और राष्ट्रीय एकता में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद आराधना स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के समापन पर प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को मेरा युवा भारत, नीमच की ओर से पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आराधना स्कूल के प्राचार्य श्री पंकज दुबे ने की। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और महान विभूतियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में 50 से अधिक युवा एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। संपूर्ण आयोजन जिला युवा अधिकारी श्री सौरभ श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में आयोजकों ने अतिथियों, विद्यालय परिवार एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
मुख्य बिंदु: