नीमच | मालवांचल मित्र | 27 जुलाई
पंचमुखी गणेश मंदिर एवं चौकन्ना बालाजी पायलट बाबा आश्रम के महंत, लोकतंत्र सेनानी योगीराज रंजन स्वामीजी की धर्मपत्नी श्रीमती मीना कुंवर तोमर का 62 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से धार्मिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार प्रातः लगभग 5 बजे उदयपुर स्थित भूपाल नोबल्स महाराणा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं।
स्वर्गीय श्रीमती मीना कुंवर तोमर अपने पीछे पुत्र कमल सिंह, रविंद्र सिंह, पुत्री प्रियंका, पौत्र अभिराज, पौत्री परिधि सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिजन, श्रद्धालु, संत समाज एवं शुभचिंतक शोक व्यक्त करने उनके निवास पहुंच रहे हैं।
दिवंगत मीना कुंवर तोमर की अंतिम यात्रा सोमवार, 27 जुलाई को शाम 5 बजे उनके निवास 416, हुडको कॉलोनी, नीमच से प्रारंभ होकर रोडवेज बस स्टैंड के समीप स्थित नीमच सिटी रोड मुक्तिधाम पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मालवांचल मित्र परिवार दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा ईश्वर से प्रार्थना करता है कि वे पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति।
(जानकारी : मुकेश पार्टनर)