![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
मालवांचल मित्र, नीमच। जिला मुख्यालय स्थित सीएम राइज (सांदीपनि) स्कूल के भवन निर्माण में हो रही देरी और वर्तमान में कक्षों की कमी को लेकर पालक संघ ने जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। पालक संघ जिला इकाई नीमच के जिलाध्यक्ष जगदीश शर्मा के नेतृत्व में बुधवार, 6 मई 2026 को कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर पराग जैन को दो सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में यह विद्यालय शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल, नीमच कैंट परिसर में संचालित हो रहा है, जहां लगभग 800 छात्र-छात्राओं के लिए पर्याप्त कक्ष उपलब्ध नहीं हैं। निर्धारित मानक के अनुसार विद्यालय में 57 कक्षों की आवश्यकता है, जबकि वर्तमान में केवल 24 कक्षों में ही पढ़ाई संचालित हो रही है। इस कारण अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं नियमित रूप से संचालित नहीं हो पा रही हैं और नए प्रवेश भी बंद कर दिए गए हैं।
पालक संघ ने बताया कि इस स्थिति के चलते कई छात्र-छात्राएं सीएम राइज योजना के तहत मिलने वाली आधुनिक शिक्षा और प्रशिक्षित शिक्षकों का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। मजबूरी में अभिभावकों को अपने बच्चों का निजी विद्यालयों में प्रवेश कराना पड़ रहा है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। मुख्य मांगें:
पालक संघ का कहना है कि इन व्यवस्थाओं से न केवल वर्तमान छात्रों को राहत मिलेगी, बल्कि नए प्रवेश भी शुरू हो सकेंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान पालक संघ के पदाधिकारी बालकृष्ण सोलंकी, कपील शुक्ला, उषा मित्तल, आशा सांभर, भावना कांठेड़ (जैन), सतीश शर्मा सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। इस संबंध में जानकारी पालक संघ के जिला मीडिया प्रभारी कपील शुक्ला द्वारा प्रेस नोट के माध्यम से दी गई। |
मालवांचल मित्र, नीमच। जिला मुख्यालय स्थित सीएम राइज (सांदीपनि) स्कूल के भवन निर्माण में हो रही देरी और वर्तमान में कक्षों की कमी को लेकर पालक संघ ने जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। पालक संघ जिला इकाई नीमच के जिलाध्यक्ष जगदीश शर्मा के नेतृत्व में बुधवार, 6 मई 2026 को कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर पराग जैन को दो सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में यह विद्यालय शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल, नीमच कैंट परिसर में संचालित हो रहा है, जहां लगभग 800 छात्र-छात्राओं के लिए पर्याप्त कक्ष उपलब्ध नहीं हैं। निर्धारित मानक के अनुसार विद्यालय में 57 कक्षों की आवश्यकता है, जबकि वर्तमान में केवल 24 कक्षों में ही पढ़ाई संचालित हो रही है। इस कारण अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं नियमित रूप से संचालित नहीं हो पा रही हैं और नए प्रवेश भी बंद कर दिए गए हैं।

पालक संघ ने बताया कि इस स्थिति के चलते कई छात्र-छात्राएं सीएम राइज योजना के तहत मिलने वाली आधुनिक शिक्षा और प्रशिक्षित शिक्षकों का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। मजबूरी में अभिभावकों को अपने बच्चों का निजी विद्यालयों में प्रवेश कराना पड़ रहा है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
मुख्य मांगें:

पालक संघ का कहना है कि इन व्यवस्थाओं से न केवल वर्तमान छात्रों को राहत मिलेगी, बल्कि नए प्रवेश भी शुरू हो सकेंगे।
ज्ञापन सौंपने के दौरान पालक संघ के पदाधिकारी बालकृष्ण सोलंकी, कपील शुक्ला, उषा मित्तल, आशा सांभर, भावना कांठेड़ (जैन), सतीश शर्मा सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
इस संबंध में जानकारी पालक संघ के जिला मीडिया प्रभारी कपील शुक्ला द्वारा प्रेस नोट के माध्यम से दी गई।