![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
मालवांचल मित्र, नीमच: भोलियावास स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड में शनिवार को सेवा और संवेदना का सुंदर उदाहरण देखने को मिला, जब श्री नवकार सेवा संस्थान द्वारा वहां कार्यरत पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए जूते एवं चप्पल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान की ओर से उन लोगों को चरण पादुकाएं वितरित की गईं, जो कचरे में से उपयोगी एवं बेचने योग्य वस्तुएं चुनकर अपना जीवनयापन करते हैं। कार्यक्रम के दौरान कुल 71 जरूरतमंद पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को अच्छी गुणवत्ता के जूते व चप्पल प्रदान किए गए।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल जूते-चप्पल बांटना नहीं था, बल्कि जरूरतमंदों के पैरों को सुरक्षा देना, उनमें आत्मविश्वास और आत्मसम्मान की भावना जागृत करना तथा उनके जीवन में खुशी और उत्साह का संचार करना भी था। नए जूते और चप्पल पाकर सभी के चेहरे खुशी से खिल उठे। विशेष रूप से बच्चों का उत्साह और मुस्कान कार्यक्रम का सबसे भावुक और प्रेरणादायक दृश्य रहा, जिसने संस्था के इस छोटे से प्रयास को सार्थक बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ 27 नवकार महामंत्र की स्तुति के साथ किया गया। इस अवसर पर ट्रेंचिंग ग्राउंड के व्यवस्थापक राजेंद्र जी सहित संस्था की सीटू नागौरी, नमिता कोठारी, आशा पितलिया, आशा मेहता, राजकुमारी चंडालिया, सविता डुंगरवाल, अनिता जैन, प्रियंका मोगरा, प्रियंका वीरवाल, मंजु खिदावत, चंदन बाला छिगावत, शिमला फाफरिया, कृष्णा चेलावत, कलावती वीरवाल, टीना सहलोत, सहसचिव मीना दक, कोषाध्यक्ष अंजु जैन, अध्यक्ष माया वीरवाल तथा शाखा संस्थापक अध्यक्ष कल्पना मोगरा सहित अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में सहसचिव मीना दक ने सभी का आभार व्यक्त किया।
|
मालवांचल मित्र, नीमच: भोलियावास स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड में शनिवार को सेवा और संवेदना का सुंदर उदाहरण देखने को मिला, जब श्री नवकार सेवा संस्थान द्वारा वहां कार्यरत पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए जूते एवं चप्पल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संस्थान की ओर से उन लोगों को चरण पादुकाएं वितरित की गईं, जो कचरे में से उपयोगी एवं बेचने योग्य वस्तुएं चुनकर अपना जीवनयापन करते हैं। कार्यक्रम के दौरान कुल 71 जरूरतमंद पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को अच्छी गुणवत्ता के जूते व चप्पल प्रदान किए गए।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल जूते-चप्पल बांटना नहीं था, बल्कि जरूरतमंदों के पैरों को सुरक्षा देना, उनमें आत्मविश्वास और आत्मसम्मान की भावना जागृत करना तथा उनके जीवन में खुशी और उत्साह का संचार करना भी था।
नए जूते और चप्पल पाकर सभी के चेहरे खुशी से खिल उठे। विशेष रूप से बच्चों का उत्साह और मुस्कान कार्यक्रम का सबसे भावुक और प्रेरणादायक दृश्य रहा, जिसने संस्था के इस छोटे से प्रयास को सार्थक बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ 27 नवकार महामंत्र की स्तुति के साथ किया गया। इस अवसर पर ट्रेंचिंग ग्राउंड के व्यवस्थापक राजेंद्र जी सहित संस्था की सीटू नागौरी, नमिता कोठारी, आशा पितलिया, आशा मेहता, राजकुमारी चंडालिया, सविता डुंगरवाल, अनिता जैन, प्रियंका मोगरा, प्रियंका वीरवाल, मंजु खिदावत, चंदन बाला छिगावत, शिमला फाफरिया, कृष्णा चेलावत, कलावती वीरवाल, टीना सहलोत, सहसचिव मीना दक, कोषाध्यक्ष अंजु जैन, अध्यक्ष माया वीरवाल तथा शाखा संस्थापक अध्यक्ष कल्पना मोगरा सहित अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के अंत में सहसचिव मीना दक ने सभी का आभार व्यक्त किया।
