![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
मालवांचल मित्र, नीमच: अन्नपूर्णा सेवा न्यास द्वारा संचालित “सबलम केंद्र” में जरूरतमंद मरीजों की सेवा के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्राप्त होने पर आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया। नांगलिया परिवार के सहयोग से मिले इस उपकरण से गंभीर एवं जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई गई। कार्यक्रम के दौरान संस्था पदाधिकारियों ने राकेश नांगलिया एवं नेहा नांगलिया का स्वागत करते हुए उन्हें आभार पत्र भेंट कर सम्मानित किया। संस्था ने बताया कि सबलम केंद्र के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को विभिन्न चिकित्सा सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं और यह ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मरीजों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा।
संस्था पदाधिकारियों ने नांगलिया परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग और सहभागिता से ही सेवा कार्य लगातार आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सहयोग से जरूरतमंद मरीजों तक समय पर सहायता पहुंचाना संभव हो पाता है। इस अवसर पर संयोजक राकेश पप्पू जैन, अध्यक्ष श्रीराम गोडबोले, सचिव प्रकाश मंडावरिया, वीरेंद्र जायसवाल, सुनील जैन, आशीष कांठेड़, उत्सव जोशी, सादिक सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
|
मालवांचल मित्र, नीमच: अन्नपूर्णा सेवा न्यास द्वारा संचालित “सबलम केंद्र” में जरूरतमंद मरीजों की सेवा के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्राप्त होने पर आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया। नांगलिया परिवार के सहयोग से मिले इस उपकरण से गंभीर एवं जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई गई।
कार्यक्रम के दौरान संस्था पदाधिकारियों ने राकेश नांगलिया एवं नेहा नांगलिया का स्वागत करते हुए उन्हें आभार पत्र भेंट कर सम्मानित किया। संस्था ने बताया कि सबलम केंद्र के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को विभिन्न चिकित्सा सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं और यह ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मरीजों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा।

संस्था पदाधिकारियों ने नांगलिया परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग और सहभागिता से ही सेवा कार्य लगातार आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सहयोग से जरूरतमंद मरीजों तक समय पर सहायता पहुंचाना संभव हो पाता है।
इस अवसर पर संयोजक राकेश पप्पू जैन, अध्यक्ष श्रीराम गोडबोले, सचिव प्रकाश मंडावरिया, वीरेंद्र जायसवाल, सुनील जैन, आशीष कांठेड़, उत्सव जोशी, सादिक सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
