![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
मालवांचल मित्र, नीमच: नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा शहर में विकास कार्यों की श्रृंखला लगातार जारी है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 6 में लगभग 17.39 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो आरसीसी नालियों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम बुधवार, 13 मई को प्रातः 10 बजे पीपली चौक, नीमच सिटी में आयोजित किया जाएगा।
नगर पालिका कार्यालय अधीक्षक श्री कन्हैयालाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष दारा सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा करेंगी। वहीं नगर पालिका उपाध्यक्ष रंजना करण सिंह परमाल, लोक निर्माण सभापति मनोहर मोटवानी सहित समस्त सभापतिगण एवं गणमान्य नागरिक विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
श्री शर्मा ने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत यादव मंडी, नीमच सिटी में 8.68 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाली निर्माण तथा सेंट्रल बैंक से ग्वाल मोहल्ला पीपली चौक तक 8.71 लाख रुपये की लागत से दूसरी आरसीसी नाली का निर्माण किया जाएगा। नगर पालिका प्रशासन ने सभी पार्षदगण, पत्रकारगण, गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है। |
मालवांचल मित्र, नीमच: नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा शहर में विकास कार्यों की श्रृंखला लगातार जारी है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 6 में लगभग 17.39 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो आरसीसी नालियों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम बुधवार, 13 मई को प्रातः 10 बजे पीपली चौक, नीमच सिटी में आयोजित किया जाएगा।

नगर पालिका कार्यालय अधीक्षक श्री कन्हैयालाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष दारा सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा करेंगी। वहीं नगर पालिका उपाध्यक्ष रंजना करण सिंह परमाल, लोक निर्माण सभापति मनोहर मोटवानी सहित समस्त सभापतिगण एवं गणमान्य नागरिक विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

श्री शर्मा ने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत यादव मंडी, नीमच सिटी में 8.68 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाली निर्माण तथा सेंट्रल बैंक से ग्वाल मोहल्ला पीपली चौक तक 8.71 लाख रुपये की लागत से दूसरी आरसीसी नाली का निर्माण किया जाएगा।
नगर पालिका प्रशासन ने सभी पार्षदगण, पत्रकारगण, गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।