![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
मनासा। तहसील के रामपुरा नगर में महात्मा गांधी छात्र सहायता समिति का 42 वा छात्रवृत्ति वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में दो अक्टूबर को आयोजित किया गया। कार्यक्रम सुप्रसिद्ध उद्योगपति प्रदीप कीमती (पान स्टील सरिया उद्योग मंदसौर) के प्रमुख आतिथ्य में तथा शासकीय कन्या महाविद्यालय मंदसौर के सेवानिवृत प्राचार्य डॉ. पी.एल पाटीदार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। गौरतलब है कि समिति द्वारा प्रतिवर्ष रामपुरा नगर के उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु अध्यनरत मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। समिति को प्राप्त 75 आवेदनपत्रों में से व्यावसायिक पाठ्यक्रम में अध्ययनरत 47 पात्र छात्र छात्राओं को 4 लाख 42 हजार रूपये की राशि छात्रवृत्ति के रूप में वितरित की गई। बोर्ड परीक्षाओं में 90% या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 13 विद्यार्थियों को तथा स्पोर्ट्स में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में सम्मिलित होने वाले रामपुरा नगर के चार विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रत्येक को ₹1000 की राशि प्रदान की गई पांचवी आठवीं दसवीं और बारहवीं कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 6 विद्यार्थियों को प्रत्येक को 20 ग्राम चांदी का मेडल प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान किया गया। संस्था की कार्यप्रणाली, पारदर्शिता, उद्देश्य, निरंतरता तथा समिति सदस्यों की निस्वार्थता से प्रभावित होकर कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि प्रदीप कीमती द्वारा 51000 की राशि स्थायी कोष के लिए प्रदान की गई साथ ही 5000 प्रतिवर्ष देने की घोषणा की गई। अतिथि परिचय अनिल डबकरा द्वारा दिए जाने के पश्चात समिति के अध्यक्ष डॉक्टर काईद जौहर, उपाध्यक्ष एडवोकेट राधेश्याम सारु, कीमती और पाटीदार द्वारा उद्बोधन दिया गया। उल्लेखनीय हैं कि समिति को सुचारुरूप से लगातार सक्रिय बनाये रखने वाले वयोवृद्ध सदस्य एवं कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार लक्कड़ को समिति की रीढ़ बताते हुवे सभाग्रह में उपस्थित समुदाय द्वारा अपने स्थान पर खड़े होकर ताली बजा कर उनके प्रति सम्मान व आभार प्रकट किया गया। समिति का वार्षिक प्रतिवेदन सचिव ओमप्रकाश गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का संचालन प्रमोद चौहान द्वारा तथा आभार प्रदर्शन रमेश शर्मा (प्रिंटिंग प्रेस वाले) द्वारा किया गया। |
मनासा। तहसील के रामपुरा नगर में महात्मा गांधी छात्र सहायता समिति का 42 वा छात्रवृत्ति वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में दो अक्टूबर को आयोजित किया गया। कार्यक्रम सुप्रसिद्ध उद्योगपति प्रदीप कीमती (पान स्टील सरिया उद्योग मंदसौर) के प्रमुख आतिथ्य में तथा शासकीय कन्या महाविद्यालय मंदसौर के सेवानिवृत प्राचार्य डॉ. पी.एल पाटीदार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
गौरतलब है कि समिति द्वारा प्रतिवर्ष रामपुरा नगर के उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु अध्यनरत मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। समिति को प्राप्त 75 आवेदनपत्रों में से व्यावसायिक पाठ्यक्रम में अध्ययनरत 47 पात्र छात्र छात्राओं को 4 लाख 42 हजार रूपये की राशि छात्रवृत्ति के रूप में वितरित की गई। बोर्ड परीक्षाओं में 90% या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 13 विद्यार्थियों को तथा स्पोर्ट्स में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में सम्मिलित होने वाले रामपुरा नगर के चार विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रत्येक को ₹1000 की राशि प्रदान की गई
पांचवी आठवीं दसवीं और बारहवीं कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 6 विद्यार्थियों को प्रत्येक को 20 ग्राम चांदी का मेडल प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान किया गया। संस्था की कार्यप्रणाली, पारदर्शिता, उद्देश्य, निरंतरता तथा समिति सदस्यों की निस्वार्थता से प्रभावित होकर कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि प्रदीप कीमती द्वारा 51000 की राशि स्थायी कोष के लिए प्रदान की गई साथ ही 5000 प्रतिवर्ष देने की घोषणा की गई।
अतिथि परिचय अनिल डबकरा द्वारा दिए जाने के पश्चात समिति के अध्यक्ष डॉक्टर काईद जौहर, उपाध्यक्ष एडवोकेट राधेश्याम सारु, कीमती और पाटीदार द्वारा उद्बोधन दिया गया। उल्लेखनीय हैं कि समिति को सुचारुरूप से लगातार सक्रिय बनाये रखने वाले वयोवृद्ध सदस्य एवं कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार लक्कड़ को समिति की रीढ़ बताते हुवे सभाग्रह में उपस्थित समुदाय द्वारा अपने स्थान पर खड़े होकर ताली बजा कर उनके प्रति सम्मान व आभार प्रकट किया गया। समिति का वार्षिक प्रतिवेदन सचिव ओमप्रकाश गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का संचालन प्रमोद चौहान द्वारा तथा आभार प्रदर्शन रमेश शर्मा (प्रिंटिंग प्रेस वाले) द्वारा किया गया।