![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
मनासा। हिन्दु युवा उत्सव समिति व्दारा प्रतिवर्ष आयोजित गरबा मण्डप में इस बार भी दुर्गा माताजी का दरबार सजाया गया था,जिसमें इस बार अन्तरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय के युवा,विव्दान, रामराष्ट्र आराधक, साहित्याचार्य संत श्रीचेतनराम जी की प्रेरणा से नगर में चल रहे श्रीहनुमान चालीसा पाठ व सत्संग का 108वां पाठ सम्पन्न हुआ। प्रारंभ में उत्सव समिति के रमेश अरोरा,ललित जोलान्या, राधेश्याम गुजराती,संजय भाटी,संदीप जोलान्या,रूपचन्द भाटी,पवन चौहान,जगदीश रावत,विनोद सिहार,चेतन परिहार,दीपक योगी,पिंटु रावत आदि ने माता दुर्गाजी की प्रतिमा व श्रीहनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर सत्संग का आरंभ किया। भजनावली में राजकुमार मारू ने श्रीहनुमान जी के भावो का वर्णन करते हुए 'श्रीराम जानकी बैठे है मेरे सीने में'भजन सुनाया तो सत्यनारायण सोनी ने महामाया भादवामाता जी महिमा का बखान करते हुए मालवा के जन-जन व्दारा गाये जाने वाले भजन 'खम्मा खम्मा हो जरणी भादवा री माता' से भक्तिरस बरसाया वहीं यूट्यूबर गोपाल हिन्दुस्तानी ने सालासर बालाजी की महिमा का गुणगान किया तो कमल विजयवर्गीय ने श्रीचारभुजा की प्रसिद्ध लावणी गाकर अपने भाव प्रकट किए वहीं गोपाल राठौर ने श्रीआंवरीमाताजी का गुणानुवाद करते हुए 'जय आदिशक्ति जगदम्बे अरज सुण अम्बे आंवरा बेगा पधारो जी' लावणी प्रस्तुत की तो विजय उपाध्याय ने लोकदेवता श्रीबाबा रामदेव की गाथा का भजन रूप में वर्णन किया।अर्पित शर्मा ने जगदम्बा माता को पुकारते हुए 'थारे हेलो पे हेलो देंऊं मारी मां ' गाकर भक्तो को खुब नृत्य करवाया। इस अवसर पर ओम सोनी,पल्लवी योगी,श्याम चौधरी आदि ने भी भजनो की प्रस्तुति दी। सनातन सत्संग मंडल व्दारा लाभार्थी हिन्दु युवा उत्सव समिति व सभी सनातन परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगामी 20अक्टोबर मंगलवार को सायंकाल 5बजे दशहरा मैदान पर सपरिवार सामुहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ व पश्चात रात्रि 8-30बजे से श्रीबालवीर हनुमान मंदिर भड़जी गली पर आयोजित पाठ व सत्संग में पधारने का आग्रह किया गया। |
मनासा। हिन्दु युवा उत्सव समिति व्दारा प्रतिवर्ष आयोजित गरबा मण्डप में इस बार भी दुर्गा माताजी का दरबार सजाया गया था,जिसमें इस बार अन्तरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय के युवा,विव्दान, रामराष्ट्र आराधक, साहित्याचार्य संत श्रीचेतनराम जी की प्रेरणा से नगर में चल रहे श्रीहनुमान चालीसा पाठ व सत्संग का 108वां पाठ सम्पन्न हुआ।
प्रारंभ में उत्सव समिति के रमेश अरोरा,ललित जोलान्या, राधेश्याम गुजराती,संजय भाटी,संदीप जोलान्या,रूपचन्द भाटी,पवन चौहान,जगदीश रावत,विनोद सिहार,चेतन परिहार,दीपक योगी,पिंटु रावत आदि ने माता दुर्गाजी की प्रतिमा व श्रीहनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर सत्संग का आरंभ किया।
भजनावली में राजकुमार मारू ने श्रीहनुमान जी के भावो का वर्णन करते हुए 'श्रीराम जानकी बैठे है मेरे सीने में'भजन सुनाया तो सत्यनारायण सोनी ने महामाया भादवामाता जी महिमा का बखान करते हुए मालवा के जन-जन व्दारा गाये जाने वाले भजन 'खम्मा खम्मा हो जरणी भादवा री माता' से भक्तिरस बरसाया वहीं यूट्यूबर गोपाल हिन्दुस्तानी ने सालासर बालाजी की महिमा का गुणगान किया तो कमल विजयवर्गीय ने श्रीचारभुजा की प्रसिद्ध लावणी गाकर अपने भाव प्रकट किए
वहीं गोपाल राठौर ने श्रीआंवरीमाताजी का गुणानुवाद करते हुए 'जय आदिशक्ति जगदम्बे अरज सुण अम्बे आंवरा बेगा पधारो जी' लावणी प्रस्तुत की तो विजय उपाध्याय ने लोकदेवता श्रीबाबा रामदेव की गाथा का भजन रूप में वर्णन किया।अर्पित शर्मा ने जगदम्बा माता को पुकारते हुए 'थारे हेलो पे हेलो देंऊं मारी मां ' गाकर भक्तो को खुब नृत्य करवाया। इस अवसर पर ओम सोनी,पल्लवी योगी,श्याम चौधरी आदि ने भी भजनो की प्रस्तुति दी।
सनातन सत्संग मंडल व्दारा लाभार्थी हिन्दु युवा उत्सव समिति व सभी सनातन परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगामी 20अक्टोबर मंगलवार को सायंकाल 5बजे दशहरा मैदान पर सपरिवार सामुहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ व पश्चात रात्रि 8-30बजे से श्रीबालवीर हनुमान मंदिर भड़जी गली पर आयोजित पाठ व सत्संग में पधारने का आग्रह किया गया।