![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
नीमच। योग प्राणायाम के लिए समर्पित संस्था शुभ प्रभात योग मित्र मण्डल द्वारा गाँधी वाटिका में आज प्रातः सात बजे योग प्राणायाम के पश्चात गरबा उत्सव आयोजित किया गया। संस्था के अध्यक्ष टोनी वधवा एवं सचिव राजेश पाटीदार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि शुभ प्रभात मित्र मण्डल में वर्ष भर के सभी पर्वों, त्यौहारों को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इसी कड़ी में नवरात्रि के उपलक्ष्य में माँ दुर्गा की स्तुति हेतु मण्डल की महिलाओं द्वारा लाल रंग के वस्त्र धारण कर पारंपरिक गरबा किया गया। हाथों में डांडिया लेकर गोलाकार घेरों में महिलाओं ने कदम से कदम मिलाये तो पूरी गांधी वाटिका की सुबह उल्लास से भर उठी। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक शिव माहेश्वरी एवं योग गुरू अनिल सिंहल की विशेष भूमिका रहीं। कार्यक्रम का संचालन योग गुरू दिलीप चौधरी ने किया एवं आभार उपाध्यक्ष रमेश जायसवाल ने माना। |
नीमच। योग प्राणायाम के लिए समर्पित संस्था शुभ प्रभात योग मित्र मण्डल द्वारा गाँधी वाटिका में आज प्रातः सात बजे योग प्राणायाम के पश्चात गरबा उत्सव आयोजित किया गया।
संस्था के अध्यक्ष टोनी वधवा एवं सचिव राजेश पाटीदार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि शुभ प्रभात मित्र मण्डल में वर्ष भर के सभी पर्वों, त्यौहारों को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इसी कड़ी में नवरात्रि के उपलक्ष्य में माँ दुर्गा की स्तुति हेतु मण्डल की महिलाओं द्वारा लाल रंग के वस्त्र धारण कर पारंपरिक गरबा किया गया। हाथों में डांडिया लेकर गोलाकार घेरों में महिलाओं ने कदम से कदम मिलाये तो पूरी गांधी वाटिका की सुबह उल्लास से भर उठी।
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक शिव माहेश्वरी एवं योग गुरू अनिल सिंहल की विशेष भूमिका रहीं। कार्यक्रम का संचालन योग गुरू दिलीप चौधरी ने किया एवं आभार उपाध्यक्ष रमेश जायसवाल ने माना।