![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
नीमच। भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा के सहयोग से बड़नगर से वाराणसी एवं वाराणसी से बड़नगर के लिए निकली जल-जन सेवा संकल्प यात्रा का 2 अक्टूबर को नीमच जिले में आगमन हुआ। यात्रा के नीमच पहुंचने पर विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने स्वागत किया। यात्रा का स्वामी विवेकानंद कॉलेज से आगमन हुआ। इसके बाद शिवाजी सर्कल, फव्वारा चौक, बारादरी, घंटाघर, पुस्तक बाजार एवं भारत माता चौराहा होते हुए यात्रा वात्सल्य भवन पहुंची। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्वागत एवं सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं। यात्रा से जुड़े सेवा यात्रियों का स्थानीय परंपरा के अनुसार स्वागत एवं सम्मान किया गया। यात्रा के दौरान पीजी कॉलेज में माल्यार्पण एवं स्वच्छता गतिविधि, वाहन रैली तथा वात्सल्य भवन में समरसता भोज आयोजित हुआ। इसके साथ ही डीकेन में जल संरक्षण से जुड़ी सेवा गतिविधि, मोरवन में ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधारोपण तथा सरवानिया महाराज में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान एवं हितग्राही संवाद कार्यक्रम हुआ।यात्रा का उद्देश्य जल संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, गौसेवा, जनभागीदारी तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। यात्रा में मोटरसाइकिल से शामिल होकर पहुंचे युवाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि यात्रा के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से संवाद करने, जल संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सेवा कार्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का अवसर मिला। युवाओं ने कहा कि यात्रा ने उन्हें समाज और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सेवा कार्यों को जनभागीदारी से जोड़ना है। युवा समाज में सकारात्मक बदलाव के वाहक हैं और उन्हें सेवा, पर्यावरण संरक्षण तथा जनकल्याण के कार्यों में आगे आना चाहिए। विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से इन अभियानों को व्यापक जनआंदोलन का रूप दिया जा सकता है। विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य लोगों को सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ना है। युवा नई ऊर्जा और तकनीक के माध्यम से समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने कहा कि जल, पर्यावरण और स्वच्छता जैसे विषयों पर जागरूकता बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। युवाओं को सेवा भावना के साथ इन कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। यात्रा में सांसद सुधीर गुप्ता, जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, विधायक दिलीप सिंह परिहार, ओमप्रकाश सखलेचा, अनिरुद्ध माधव मारू, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं आमजन सहभागी रहे। नीमच में निर्धारित कार्यक्रमों के बाद जल-जन सेवा संकल्प यात्रा राजस्थान के छोटी सादड़ी के लिए रवाना हुई। उपरोक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी द्वारा दी गई। |
नीमच। भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा के सहयोग से बड़नगर से वाराणसी एवं वाराणसी से बड़नगर के लिए निकली जल-जन सेवा संकल्प यात्रा का 2 अक्टूबर को नीमच जिले में आगमन हुआ। यात्रा के नीमच पहुंचने पर विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने स्वागत किया। यात्रा का स्वामी विवेकानंद कॉलेज से आगमन हुआ। इसके बाद शिवाजी सर्कल, फव्वारा चौक, बारादरी, घंटाघर, पुस्तक बाजार एवं भारत माता चौराहा होते हुए यात्रा वात्सल्य भवन पहुंची। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्वागत एवं सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं। यात्रा से जुड़े सेवा यात्रियों का स्थानीय परंपरा के अनुसार स्वागत एवं सम्मान किया गया।
यात्रा के दौरान पीजी कॉलेज में माल्यार्पण एवं स्वच्छता गतिविधि, वाहन रैली तथा वात्सल्य भवन में समरसता भोज आयोजित हुआ। इसके साथ ही डीकेन में जल संरक्षण से जुड़ी सेवा गतिविधि, मोरवन में ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधारोपण तथा सरवानिया महाराज में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान एवं हितग्राही संवाद कार्यक्रम हुआ।यात्रा का उद्देश्य जल संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, गौसेवा, जनभागीदारी तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
यात्रा में मोटरसाइकिल से शामिल होकर पहुंचे युवाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि यात्रा के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से संवाद करने, जल संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सेवा कार्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का अवसर मिला। युवाओं ने कहा कि यात्रा ने उन्हें समाज और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सेवा कार्यों को जनभागीदारी से जोड़ना है। युवा समाज में सकारात्मक बदलाव के वाहक हैं और उन्हें सेवा, पर्यावरण संरक्षण तथा जनकल्याण के कार्यों में आगे आना चाहिए।
विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से इन अभियानों को व्यापक जनआंदोलन का रूप दिया जा सकता है। विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य लोगों को सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ना है। युवा नई ऊर्जा और तकनीक के माध्यम से समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने कहा कि जल, पर्यावरण और स्वच्छता जैसे विषयों पर जागरूकता बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
युवाओं को सेवा भावना के साथ इन कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। यात्रा में सांसद सुधीर गुप्ता, जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, विधायक दिलीप सिंह परिहार, ओमप्रकाश सखलेचा, अनिरुद्ध माधव मारू, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं आमजन सहभागी रहे। नीमच में निर्धारित कार्यक्रमों के बाद जल-जन सेवा संकल्प यात्रा राजस्थान के छोटी सादड़ी के लिए रवाना हुई। उपरोक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी द्वारा दी गई।