![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
नीमच। जिले के जावद थाना क्षेत्र की नयागांव चौकी से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस चौकी के मुख्य मार्ग पर एक नाबालिग के परिजनों ने धरना देते हुए चक्काजाम कर दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि परिजनों का आरोप है कि शनिवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस चौकी के ही सामने से एक नाबालिग को कुछ लोग जबरन बैठाकर ले गए, जिससे मामला अपहरण का दिखाई देता है और इसी घटना को लेकर परिजनों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। हालांकि यह जानाकरी सोशल मीडिया के माध्यम से हम तक पहुंची है और परिजनों के चक्काजाम व नाबालिग के अपहरण से जुड़ी पूरी खबर की पुष्टि होना अभी बाकी है। घटना का असर कारण कुछ देर में सामने आ ही जाएगा। जिसकी अपडेट मालवांचल मित्र के माध्यम से आप तक पहुंच जाएगी। |
नीमच। जिले के जावद थाना क्षेत्र की नयागांव चौकी से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस चौकी के मुख्य मार्ग पर एक नाबालिग के परिजनों ने धरना देते हुए चक्काजाम कर दिया और नारेबाजी शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि परिजनों का आरोप है कि शनिवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस चौकी के ही सामने से एक नाबालिग को कुछ लोग जबरन बैठाकर ले गए, जिससे मामला अपहरण का दिखाई देता है और इसी घटना को लेकर परिजनों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।
हालांकि यह जानाकरी सोशल मीडिया के माध्यम से हम तक पहुंची है और परिजनों के चक्काजाम व नाबालिग के अपहरण से जुड़ी पूरी खबर की पुष्टि होना अभी बाकी है। घटना का असर कारण कुछ देर में सामने आ ही जाएगा। जिसकी अपडेट मालवांचल मित्र के माध्यम से आप तक पहुंच जाएगी।