![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
रतनगढ़। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत जावद क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्री ओम प्रकाश जी सखलेचा के मंशानुसार आज कलेक्टर महोदय, जिला नीमच के निर्देशानुसार नगर परिषद रतनगढ़ द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर के प्रमुख क्षेत्र सब्जी मंडी परिसर एवं वार्ड क्रमांक 11 में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही पॉलीथिन प्रतिबंध को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाकर दुकानों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई। नगर परिषद की टीम ने दुकानदारों एवं सब्जी विक्रेताओं को कचरा सार्वजनिक स्थान पर नहीं डालने तथा पॉलीथिन के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इसके उपयोग से बचने की समझाइश दी, एवं कचरा डस्टबीन में डालने की समझाइश दी गई। दुकान संचालकों को समझाइश दी गई कि भविष्य में अपने अपने प्रतिष्ठान के पास सफाई रखे, पॉलीथिन का उपयोग न करें और ग्राहकों को सामान देने के लिए कपड़े अथवा अन्य पर्यावरण अनुकूल थैलियों का उपयोग करें। अभियान के दौरान नायब तहसीलदार रूपसिंह राजपूत के निर्देशन में मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा एवं नगर परिषद टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शिवनंदन छिपा, पार्षद मनोहर सोनी, नगर परिषद एल्डरमेन आशीष छिपा एवं सत्यनारायण नागदा सहित संबंधित टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने व्यापारियों एवं नगरवासियों से स्वच्छता के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के अभियान में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि, स्वच्छता के लिए पॉलीथिन के अत्यधिक उपयोग से नालियां अवरुद्ध होने के साथ गंदगी फैलती है तथा पशुओं एवं पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। नगर परिषद अध्यक्ष सुगना-कचरुलाल, गुर्जर, उपाध्यक्ष किरण-शिवनंदन छिपा, सहित सभी सभापति एवं पार्षदगण द्वारा समस्त नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की गई कि, नगर को स्वच्छ बनाने हेतु संकल्पित होकर “पॉलीथिन हटाएं, पर्यावरण बचाएं” और “स्वच्छ रतनगढ़, सुंदर रतनगढ़” के संकल्प को साकार करने में सहयोग करें। |
रतनगढ़। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत जावद क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्री ओम प्रकाश जी सखलेचा के मंशानुसार आज कलेक्टर महोदय, जिला नीमच के निर्देशानुसार नगर परिषद रतनगढ़ द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर के प्रमुख क्षेत्र सब्जी मंडी परिसर एवं वार्ड क्रमांक 11 में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही पॉलीथिन प्रतिबंध को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाकर दुकानों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई।
नगर परिषद की टीम ने दुकानदारों एवं सब्जी विक्रेताओं को कचरा सार्वजनिक स्थान पर नहीं डालने तथा पॉलीथिन के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इसके उपयोग से बचने की समझाइश दी, एवं कचरा डस्टबीन में डालने की समझाइश दी गई। दुकान संचालकों को समझाइश दी गई कि भविष्य में अपने अपने प्रतिष्ठान के पास सफाई रखे, पॉलीथिन का उपयोग न करें और ग्राहकों को सामान देने के लिए कपड़े अथवा अन्य पर्यावरण अनुकूल थैलियों का उपयोग करें।
अभियान के दौरान नायब तहसीलदार रूपसिंह राजपूत के निर्देशन में मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा एवं नगर परिषद टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शिवनंदन छिपा, पार्षद मनोहर सोनी, नगर परिषद एल्डरमेन आशीष छिपा एवं सत्यनारायण नागदा सहित संबंधित टीम मौजूद रही।
अधिकारियों ने व्यापारियों एवं नगरवासियों से स्वच्छता के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के अभियान में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि, स्वच्छता के लिए पॉलीथिन के अत्यधिक उपयोग से नालियां अवरुद्ध होने के साथ गंदगी फैलती है तथा पशुओं एवं पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
नगर परिषद अध्यक्ष सुगना-कचरुलाल, गुर्जर, उपाध्यक्ष किरण-शिवनंदन छिपा, सहित सभी सभापति एवं पार्षदगण द्वारा समस्त नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की गई कि, नगर को स्वच्छ बनाने हेतु संकल्पित होकर “पॉलीथिन हटाएं, पर्यावरण बचाएं” और “स्वच्छ रतनगढ़, सुंदर रतनगढ़” के संकल्प को साकार करने में सहयोग करें।