![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
नीमच। कृति संस्था ने हमारे देश की लोक संस्कृति के संरक्षण और प्रोत्साहन के लिए संजा बनाओ प्रतियोगिता आयोजन करके महत्वपूर्ण कार्य कर रही है | यह कहना था मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक नीमच की प्रबन्धक श्रीमती संगीता शर्मा ने व्यक्त किये| इस कार्य हेतु कृति संस्था और विशेकर महिला प्रकोष्ठ बधाई की पात्र है | कार्यक्रम की अध्यक्ष इनरव्हील क्लब सदस्य श्रीमती रजनी वधवा ने सभी प्रतियोगियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि यह प्रतियोगिता ऐसी ही नयी प्रतिभाओं को आगे लाती रहेगी | अपने स्वागत भाषण में कृति के अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी ने कहा कि कृति संस्था विगत कई वर्षों से हमारी लोक संस्कृति के पर्व संजा के प्रति जनरुचि जागृत करने हेतु इस प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है | कार्यक्रम संयोजक डॉ श्रीमती माधुरी चौरसिया ने संजा की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि एवं संजा रचना की प्रक्रिया से परिचित कराया | कार्यक्रम का प्रारम्भ सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ | अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी ,उपाध्यक्ष डॉ निर्मला उपाध्याय ,सचिव रघुनंदन पाराशर ने किया | संजा बनाओ प्रतियोगता में सीनियर वर्ग में 10 प्रतियोगियों तथा जूनियर वर्ग में 21 प्रतियोगियों जिनमें 3 बालक भी थे ने भाग लिया | प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में त्रिवेणी यादव प्रथम, मीना सागर और पूजा यादव द्वितीय , तथा पिंकी यादव तृतीय रहे | हेमलता यादव और मालती नागर को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किये गए | जूनियर वर्ग में कशिश यादव प्रथम ,प्रियंका परिहार द्वितीय , पंकज खराड़ी तृतीय रहे | कौशल्या साल्वी और नंदिनी यादव को सांत्वना पुरस्कार मिला | इस अवसर पर संजा के गीत भी प्रस्तुत किये गए | गीत गायन में श्रीमती मीना मनावत प्रथम , अनीता सिसोदिया द्वितीय और कुसुम शर्मा को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया | संजा प्रतियोगिता की निर्णायक श्रीमती संगीता अग्रवाल और श्रीमती अजिला मेघवाल | प्रतियोगिता आयोजन में सहयोग के लिए श्रीमती मनीषा मौर्य को भी सम्मानित किया गया | कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सविता चौधरी ने किया तथा आभार संस्था के सचिव रघुनंदन पाराशर ने व्यक्त किया | इस अवसर पर संस्था के सदस्य श्री श्याम टांकवाल, कमलेश जायसवाल , भरत जाजू , मुकेश कासलीवाल, श्रीमती साधना सेवक,श्रीमती मीना हरित , शरद पाटीदार , महेंद्र त्रिवेदी , अक्षय पुरोहित , प्रकाश भट्ट , किशोर जेवरिया , डॉ पृथ्वीसिंह वर्मा, राधेश्याम पाटीदार, राजेश जायसवाल , बाबूलाल गौड़ , श्रीमती रिंकू राठोर , श्याम थोरेचा, लोकेन्द्र बंसल ,नरेन्द्र पोरवाल , गणेश खंडेलवाल, जीवन कौशिक, श्रीमती मंजुला धीर , दिनेश मनावत सहित बड़ी संख्यां में श्रोता उपस्थित थे | |
नीमच। कृति संस्था ने हमारे देश की लोक संस्कृति के संरक्षण और प्रोत्साहन के लिए संजा बनाओ प्रतियोगिता आयोजन करके महत्वपूर्ण कार्य कर रही है | यह कहना था मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक नीमच की प्रबन्धक श्रीमती संगीता शर्मा ने व्यक्त किये| इस कार्य हेतु कृति संस्था और विशेकर महिला प्रकोष्ठ बधाई की पात्र है | कार्यक्रम की अध्यक्ष इनरव्हील क्लब सदस्य श्रीमती रजनी वधवा ने सभी प्रतियोगियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि यह प्रतियोगिता ऐसी ही नयी प्रतिभाओं को आगे लाती रहेगी |
अपने स्वागत भाषण में कृति के अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी ने कहा कि कृति संस्था विगत कई वर्षों से हमारी लोक संस्कृति के पर्व संजा के प्रति जनरुचि जागृत करने हेतु इस प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है | कार्यक्रम संयोजक डॉ श्रीमती माधुरी चौरसिया ने संजा की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि एवं संजा रचना की प्रक्रिया से परिचित कराया | कार्यक्रम का प्रारम्भ सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ | अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी ,उपाध्यक्ष डॉ निर्मला उपाध्याय ,सचिव रघुनंदन पाराशर ने किया |
संजा बनाओ प्रतियोगता में सीनियर वर्ग में 10 प्रतियोगियों तथा जूनियर वर्ग में 21 प्रतियोगियों जिनमें 3 बालक भी थे ने भाग लिया | प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में त्रिवेणी यादव प्रथम, मीना सागर और पूजा यादव द्वितीय , तथा पिंकी यादव तृतीय रहे | हेमलता यादव और मालती नागर को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किये गए | जूनियर वर्ग में कशिश यादव प्रथम ,प्रियंका परिहार द्वितीय , पंकज खराड़ी तृतीय रहे | कौशल्या साल्वी और नंदिनी यादव को सांत्वना पुरस्कार मिला | इस अवसर पर संजा के गीत भी प्रस्तुत किये गए | गीत गायन में श्रीमती मीना मनावत प्रथम , अनीता सिसोदिया द्वितीय और कुसुम शर्मा को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया | संजा प्रतियोगिता की निर्णायक श्रीमती संगीता अग्रवाल और श्रीमती अजिला मेघवाल |
प्रतियोगिता आयोजन में सहयोग के लिए श्रीमती मनीषा मौर्य को भी सम्मानित किया गया | कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सविता चौधरी ने किया तथा आभार संस्था के सचिव रघुनंदन पाराशर ने व्यक्त किया | इस अवसर पर संस्था के सदस्य श्री श्याम टांकवाल, कमलेश जायसवाल , भरत जाजू , मुकेश कासलीवाल, श्रीमती साधना सेवक,श्रीमती मीना हरित , शरद पाटीदार , महेंद्र त्रिवेदी , अक्षय पुरोहित , प्रकाश भट्ट , किशोर जेवरिया , डॉ पृथ्वीसिंह वर्मा, राधेश्याम पाटीदार, राजेश जायसवाल , बाबूलाल गौड़ , श्रीमती रिंकू राठोर , श्याम थोरेचा, लोकेन्द्र बंसल ,नरेन्द्र पोरवाल , गणेश खंडेलवाल, जीवन कौशिक, श्रीमती मंजुला धीर , दिनेश मनावत सहित बड़ी संख्यां में श्रोता उपस्थित थे |