![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
नीमच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘नमो सेवा गाथा’ कार्यक्रम के तहत नीमच जिले में विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का सफल आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कलाकारों ने सेवा, सुशासन, जनकल्याण एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े संदेशों को प्रभावी और रोचक ढंग से जन-जन तक पहुंचाया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, कार्यक्रम के लिए जिला प्रभारी अजयसिंह चौहान तथा जिला संयोजक विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक दिलीप सिंह परिहार, विधायक अनिरुद्ध माधव मारू के मार्गदर्शन में किया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित नुक्कड़ नाटकों को आमजन का अच्छा प्रतिसाद मिला तथा कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवा कार्यों का संदेश पहुंचाया। जिला सहसंयोजक नमो सेवा गाथा नुक्कड़ नाटक अश्विन सोनी, मेहरसिंह जाट एवं मीना जायसवाल ने सफल आयोजन के लिए सभी कलाकारों, कार्यकर्ताओं, आयोजकों एवं सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नुक्कड़ नाटक जैसे प्रभावी माध्यम से सेवा और जनकल्याण के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी साथियों का हृदय से आभार एवं अभिनंदन किया। उपरोक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी द्वारा दी गई। |
नीमच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘नमो सेवा गाथा’ कार्यक्रम के तहत नीमच जिले में विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का सफल आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कलाकारों ने सेवा, सुशासन, जनकल्याण एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े संदेशों को प्रभावी और रोचक ढंग से जन-जन तक पहुंचाया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, कार्यक्रम के लिए जिला प्रभारी अजयसिंह चौहान तथा जिला संयोजक विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक दिलीप सिंह परिहार, विधायक अनिरुद्ध माधव मारू के मार्गदर्शन में किया गया।
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित नुक्कड़ नाटकों को आमजन का अच्छा प्रतिसाद मिला तथा कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवा कार्यों का संदेश पहुंचाया। जिला सहसंयोजक नमो सेवा गाथा नुक्कड़ नाटक अश्विन सोनी, मेहरसिंह जाट एवं मीना जायसवाल ने सफल आयोजन के लिए सभी कलाकारों, कार्यकर्ताओं, आयोजकों एवं सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि नुक्कड़ नाटक जैसे प्रभावी माध्यम से सेवा और जनकल्याण के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी साथियों का हृदय से आभार एवं अभिनंदन किया। उपरोक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी द्वारा दी गई।