![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
नीमच। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान एवं महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर “मद्य निषेध सप्ताह” के अन्तर्गत मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश एवं पुलिस महानिदेशक भोपाल द्वारा सभी जिलोे में कार्यक्रमों का आयोजन करने संबंधी निर्देश दिये गये है। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता देते हुए सेवा संकल्प अभियान एवं मद्य निषेध सप्ताह के अंतर्गत नीमच पुलिस द्वारा पुलिस लाइन नीमच में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी निरंतर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था एवं जनसेवा से जुड़े दायित्वों का निर्वहन करते हैं। ड्यूटी के दौरान उन्हें कई बार लंबे समय तक कार्य करना पड़ता है तथा विभिन्न परिस्थितियों में तनाव और शारीरिक परिश्रम का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच एवं उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस लाइन में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में पुलिसकर्मियों के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्यों को भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर के दौरान पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों द्वारा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद, नियमित व्यायाम एवं तनाव प्रबंधन के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों को अपने व्यस्त एवं चुनौतीपूर्ण कार्यकाल के बीच स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया गया। स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से पुलिस परिवार को यह संदेश दिया गया कि “स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी है और नशामुक्त जीवन ही स्वस्थ एवं सशक्त समाज की आधारशिला है। शिविर में पुलिस अधिकारी, पुलिसकर्मी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे तथा बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य सेवाओं एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लिया। |
नीमच। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान एवं महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर “मद्य निषेध सप्ताह” के अन्तर्गत मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश एवं पुलिस महानिदेशक भोपाल द्वारा सभी जिलोे में कार्यक्रमों का आयोजन करने संबंधी निर्देश दिये गये है।
पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता देते हुए सेवा संकल्प अभियान एवं मद्य निषेध सप्ताह के अंतर्गत नीमच पुलिस द्वारा पुलिस लाइन नीमच में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
पुलिस विभाग में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी निरंतर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था एवं जनसेवा से जुड़े दायित्वों का निर्वहन करते हैं। ड्यूटी के दौरान उन्हें कई बार लंबे समय तक कार्य करना पड़ता है तथा विभिन्न परिस्थितियों में तनाव और शारीरिक परिश्रम का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच एवं उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस लाइन में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में पुलिसकर्मियों के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्यों को भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया।
शिविर के दौरान पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों द्वारा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद, नियमित व्यायाम एवं तनाव प्रबंधन के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों को अपने व्यस्त एवं चुनौतीपूर्ण कार्यकाल के बीच स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया गया।
स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से पुलिस परिवार को यह संदेश दिया गया कि “स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी है और नशामुक्त जीवन ही स्वस्थ एवं सशक्त समाज की आधारशिला है। शिविर में पुलिस अधिकारी, पुलिसकर्मी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे तथा बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य सेवाओं एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लिया।