![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
नीमच। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के संकल्प एवं सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘सेवा ज्योति संकल्प यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आगामी 7 अक्टूबर 2026 को अटल बिहारी वाजपेई सभा गृह (टाउन हॉल) नीमच पर प्रातः 9 बजे से संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में विधायक दिलीप सिंह परिहार ने बताया की जिला मुख्यालय पर आयोजित संकल्प सभा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। सभा स्थल पर प्रातः 9 से 9:45 बजे तक देशभक्ति गीतों का आयोजन होगा। इसके पश्चात प्रातः 9:45 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम से जुड़ेंगे तथा उनका उद्बोधन होगा। प्रधानमंत्री के उद्बोधन के पश्चात दिल्ली में ‘सेवा ज्योति’ मशाल प्रज्ज्वलित की जाएगी। इसके बाद जिले में कार्यक्रम के अतिथियों द्वारा सेवा ज्योति मशाल को प्रज्ज्वलित किया जाएगा। इसी मशाल से विधानसभा स्तर की सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित कर कार्यकर्ता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रस्थान करेंगे |
नीमच। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के संकल्प एवं सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘सेवा ज्योति संकल्प यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आगामी 7 अक्टूबर 2026 को अटल बिहारी वाजपेई सभा गृह (टाउन हॉल) नीमच पर प्रातः 9 बजे से संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में विधायक दिलीप सिंह परिहार ने बताया की जिला मुख्यालय पर आयोजित संकल्प सभा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। सभा स्थल पर प्रातः 9 से 9:45 बजे तक देशभक्ति गीतों का आयोजन होगा। इसके पश्चात प्रातः 9:45 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम से जुड़ेंगे तथा उनका उद्बोधन होगा।
प्रधानमंत्री के उद्बोधन के पश्चात दिल्ली में ‘सेवा ज्योति’ मशाल प्रज्ज्वलित की जाएगी। इसके बाद जिले में कार्यक्रम के अतिथियों द्वारा सेवा ज्योति मशाल को प्रज्ज्वलित किया जाएगा। इसी मशाल से विधानसभा स्तर की सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित कर कार्यकर्ता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रस्थान करेंगे