![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
मंदसौर। एसपी विनोद कुमार मीना द्वारा सभी थानों को संपत्ति संबंधी अपराधो की अधिक से अधिक पतारसी कर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशो की अनुपालना के अंतर्गत एएसपी तेरसिंह बघेल व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मल्हारगढ़ पिन्टु कुमार बघेल के निर्देशन में निरी. विक्रम सिंह इवने थाना प्रभारी पिपलियामंडी के नेतृत्व में पुलिस थाना पिपलियामंडी पुलिस टीम द्वारा 01 मोटर चोर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की व आरोपी के कब्जे से 01 पानी की पनडुब्बी मोटर भी बरामद कर जप्त की। घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 02.10.26 को फरियादी गोविन्द पिता बंशीलाल पोरवाल उम्र 47 वर्ष निवासी पिपलियामण्डी द्वारा थाना पिपलियामंडी पर उसके कुएं के अंदर पानी की पनडुब्बी मोटर कोई अज्ञात चोर चुरा कर ले जाने संबंधी सुचना पर थाना पिपलियामंडी पर अपराध क्रमांक 295/26 धारा 303(2) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । उक्त अपराध पंजीबद्ध होने के पश्चात से ही थाना पिपलियामंडी पुलिस द्वारा पतारसी हेतु मुखबिरों को सक्रिय किया गया तथा लगातार प्रयत्न करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये व तकनीकी सहायता भी ली गयी । अनुसंधान के दौरान दिनांक 05.10.26 को मुखबीर की सुचना पर चावली रोड़ खेत के पास से आरोपी राहुल पिता बाबुलाल बावरी उम्र 30 वर्ष निवासी काचरिया चन्द्रावत को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से प्रकरण में चोरी की गयी पानी की पनडुब्बी मोटर कीमति 10000/- रुपये को बरामद कर जप्त किया गया। पुछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपने साथी कचरु पिता परमेश्वर बावरी निवासी काचरिया चन्द्रावत के साथ मिलकर उक्त मोटर चोरी की घटना को अंजाम देना बताया। फरार आरोपी कचरु बावरी की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी- राहुल पिता बाबुलाल बावरी उम्र 30 वर्ष निवासी काचरिया चन्द्रावत जिला मंदसौर (म.प्र.) फरार आरोपी- कचरु पिता परमेश्वर बावरी निवासी काचरिया चन्द्रावत थाना पिपलियामण्डी जिला मंदसौर (म.प्र.) जप्त मश्रुका- पानी की पनडुब्बी मोटर कीमती 10000/- रुपये। पुलिस टीम- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह इवने, चौकी प्रभारी उनि रितेश डामोर, प्रआर. मो.जुल्फीकार, आर. नरेन्द्र व्यास, आर. नेमाराम जाट, आर. पुष्पराज सिंह, आर.चालक चिंटु मेघवाल की सराहनिय भूमिका रही। |
मंदसौर। एसपी विनोद कुमार मीना द्वारा सभी थानों को संपत्ति संबंधी अपराधो की अधिक से अधिक पतारसी कर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशो की अनुपालना के अंतर्गत एएसपी तेरसिंह बघेल व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मल्हारगढ़ पिन्टु कुमार बघेल के निर्देशन में निरी. विक्रम सिंह इवने थाना प्रभारी पिपलियामंडी के नेतृत्व में पुलिस थाना पिपलियामंडी पुलिस टीम द्वारा 01 मोटर चोर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की व आरोपी के कब्जे से 01 पानी की पनडुब्बी मोटर भी बरामद कर जप्त की।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 02.10.26 को फरियादी गोविन्द पिता बंशीलाल पोरवाल उम्र 47 वर्ष निवासी पिपलियामण्डी द्वारा थाना पिपलियामंडी पर उसके कुएं के अंदर पानी की पनडुब्बी मोटर कोई अज्ञात चोर चुरा कर ले जाने संबंधी सुचना पर थाना पिपलियामंडी पर अपराध क्रमांक 295/26 धारा 303(2) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । उक्त अपराध पंजीबद्ध होने के पश्चात से ही थाना पिपलियामंडी पुलिस द्वारा पतारसी हेतु मुखबिरों को सक्रिय किया गया तथा लगातार प्रयत्न करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये व तकनीकी सहायता भी ली गयी ।
अनुसंधान के दौरान दिनांक 05.10.26 को मुखबीर की सुचना पर चावली रोड़ खेत के पास से आरोपी राहुल पिता बाबुलाल बावरी उम्र 30 वर्ष निवासी काचरिया चन्द्रावत को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से प्रकरण में चोरी की गयी पानी की पनडुब्बी मोटर कीमति 10000/- रुपये को बरामद कर जप्त किया गया। पुछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपने साथी कचरु पिता परमेश्वर बावरी निवासी काचरिया चन्द्रावत के साथ मिलकर उक्त मोटर चोरी की घटना को अंजाम देना बताया। फरार आरोपी कचरु बावरी की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी-
राहुल पिता बाबुलाल बावरी उम्र 30 वर्ष निवासी काचरिया चन्द्रावत जिला मंदसौर (म.प्र.)
फरार आरोपी-
कचरु पिता परमेश्वर बावरी निवासी काचरिया चन्द्रावत थाना पिपलियामण्डी जिला मंदसौर (म.प्र.)
जप्त मश्रुका-
पानी की पनडुब्बी मोटर कीमती 10000/- रुपये।
पुलिस टीम-
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह इवने, चौकी प्रभारी उनि रितेश डामोर, प्रआर. मो.जुल्फीकार, आर. नरेन्द्र व्यास, आर. नेमाराम जाट, आर. पुष्पराज सिंह, आर.चालक चिंटु मेघवाल की सराहनिय भूमिका रही।