![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
रतनगढ़। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत उप पुलिस महानिरीक्षक रतलाम रेंज रतलाम निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक जिला नीमच राजेश व्यास व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं एसडीओपी जावद हर्ष राठौर के मार्गदर्शन में थाना रतनगढ की पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 39 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा, आई-20 कार सहित 01 आरोपी को पकडने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 07.10.2026 को पुलिस थाना रतनगढ की पुलिस टीम द्वारा मानपुरा फण्टे के पास मानपुरा पर एक संदिग्ध व्यक्ति को मय आई-20 कार के रोककर चैक करते संदिग्ध व्यक्ति के कब्जे वाली एक सफेद रंग की आई-20 आष्टा कार क्रमांक आरजे 34 सीए 3159 की डिक्की में छीपाकर भरे 02 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टे रखे मिले, जिनको चैक करते अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा होना पाई गई, जिससे एनडीपीएस एक्ट के आज्ञापक प्रावधानों का पालन कर आरोपी अंकित पिता गोवर्धन आचार्य ब्राह्मम्ण (25) निवासी ग्राम कोटडी पुलिस थाना कोटडी जिला भीलवाडा (राजस्थान) के कब्जे से कुल वजनी 39 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मय आई-20 कार क्रमांक आरजे 34 सीए 3159 के जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जप्त मश्रुका- 1. 39 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कीमति 6,00,000 रुपये। गिरफ्तार आरोपी- 01. अंकित पिता गोवर्धन आचार्य ब्राह्मम्ण उम्र 25 साल निवासी ग्राम कोटडी पुलिस थाना कोटडी जिला भीलवाडा (राजस्थान) उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भूरालाल भाबर थाना प्रभारी रतनगढ व उनकी टीम की महत्वपूर्ण भुमिका रही। |
रतनगढ़। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत उप पुलिस महानिरीक्षक रतलाम रेंज रतलाम निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक जिला नीमच राजेश व्यास व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं एसडीओपी जावद हर्ष राठौर के मार्गदर्शन में थाना रतनगढ की पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 39 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा, आई-20 कार सहित 01 आरोपी को पकडने में सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 07.10.2026 को पुलिस थाना रतनगढ की पुलिस टीम द्वारा मानपुरा फण्टे के पास मानपुरा पर एक संदिग्ध व्यक्ति को मय आई-20 कार के रोककर चैक करते संदिग्ध व्यक्ति के कब्जे वाली एक सफेद रंग की आई-20 आष्टा कार क्रमांक आरजे 34 सीए 3159 की डिक्की में छीपाकर भरे 02 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टे रखे मिले, जिनको चैक करते अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा होना पाई गई, जिससे एनडीपीएस एक्ट के आज्ञापक प्रावधानों का पालन कर आरोपी अंकित पिता गोवर्धन आचार्य ब्राह्मम्ण (25) निवासी ग्राम कोटडी पुलिस थाना कोटडी जिला भीलवाडा (राजस्थान) के कब्जे से कुल वजनी 39 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मय आई-20 कार क्रमांक आरजे 34 सीए 3159 के जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
जप्त मश्रुका-
1. 39 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कीमति 6,00,000 रुपये।
2. एक सफेद रंग की आई-20 आष्टा कार क्रमांक आरजे 34 सीए 3159 कीमति 5,00,000 रुपये।
3. एक एण्ड्राईड मोबाईल किमती 10,000 रुपये।
गिरफ्तार आरोपी-
01. अंकित पिता गोवर्धन आचार्य ब्राह्मम्ण उम्र 25 साल निवासी ग्राम कोटडी पुलिस थाना कोटडी जिला भीलवाडा (राजस्थान)
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भूरालाल भाबर थाना प्रभारी रतनगढ व उनकी टीम की महत्वपूर्ण भुमिका रही।