![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
नीमच। मालवा मेवाड़ के सुप्रसिद्ध समाजसेवी अरुल अशोक अरोरा ने बुधवार को उदयपुर पहुंचकर मेवाड़ राजपरिवार के ऐतिहासिक निवास पर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। अरोरा ने राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से मुलाकात कर दिवंगत विजयराज कुमारी मेवाड़ के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने विजयराज कुमारी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस शोक संतप्त माहौल में अरुल अरोरा ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह को ढांढस बंधाया और मेवाड़ राजपरिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं। अरोरा ने इस दौरान कहा कि विजयराज कुमारी का जाना केवल राजपरिवार के लिए ही नहीं, बल्कि उनसे जुड़े हर व्यक्ति और समाज के लिए एक बड़ी क्षति है। नीमच से विशेष रूप से उदयपुर पहुंचकर उन्होंने इस दुख की घड़ी में राजपरिवार के साथ अपनी संवेदनाएं साझा कीं। पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात अरुल अरोरा ने प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त मेवाड़ राजपरिवार सहित उनके अनगिनत चाहने वालों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति दे। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच काफी देर तक चर्चा हुई और वहां का माहौल बेहद गमगीन रहा। |
नीमच। मालवा मेवाड़ के सुप्रसिद्ध समाजसेवी अरुल अशोक अरोरा ने बुधवार को उदयपुर पहुंचकर मेवाड़ राजपरिवार के ऐतिहासिक निवास पर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। अरोरा ने राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से मुलाकात कर दिवंगत विजयराज कुमारी मेवाड़ के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने विजयराज कुमारी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस शोक संतप्त माहौल में अरुल अरोरा ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह को ढांढस बंधाया और मेवाड़ राजपरिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं। अरोरा ने इस दौरान कहा कि विजयराज कुमारी का जाना केवल राजपरिवार के लिए ही नहीं, बल्कि उनसे जुड़े हर व्यक्ति और समाज के लिए एक बड़ी क्षति है। नीमच से विशेष रूप से उदयपुर पहुंचकर उन्होंने इस दुख की घड़ी में राजपरिवार के साथ अपनी संवेदनाएं साझा कीं।
पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात अरुल अरोरा ने प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त मेवाड़ राजपरिवार सहित उनके अनगिनत चाहने वालों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति दे। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच काफी देर तक चर्चा हुई और वहां का माहौल बेहद गमगीन रहा।