![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
मनासा। बरडिया के समीप एक ही समय और एक ही स्थान पर दो अलग-अलग सड़क हादसे हो गए। हादसे में दो लोग घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार राजू पिता शंकरलाल मेघवाल निवासी आंकली मनासा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बरडिया के पास एक कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में घायल राजू को 108 एंबुलेंस की मदद से शासकीय अस्पताल मनासा पहुंचाया गया। इसी दौरान पदम पिता रघुनाथ मेघवाल निवासी खेड़ी को भी उसी स्थान पर एक कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद पदम को डायल 112 की मदद से शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। एक ही समय और एक ही जगह पर दो हादसे होने से मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। |
मनासा। बरडिया के समीप एक ही समय और एक ही स्थान पर दो अलग-अलग सड़क हादसे हो गए। हादसे में दो लोग घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार राजू पिता शंकरलाल मेघवाल निवासी आंकली मनासा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बरडिया के पास एक कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में घायल राजू को 108 एंबुलेंस की मदद से शासकीय अस्पताल मनासा पहुंचाया गया। इसी दौरान पदम पिता रघुनाथ मेघवाल निवासी खेड़ी को भी उसी स्थान पर एक कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद पदम को डायल 112 की मदद से शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया।
एक ही समय और एक ही जगह पर दो हादसे होने से मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।