![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
मंदसौर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना द्वारा सभी थानों को संपत्ति संबंधी अपराधो की अधिक से अधिक पतारसी कर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, उक्त निर्देशो की अनुपालना के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मल्हारगढ़ पिन्टु कुमार बघेल के निर्देशन में निरी. विक्रम सिंह इवने थाना प्रभारी पिपलियामंडी के नेतृत्व में थाना पिपलियामंडी पुलिस टीम द्वारा ग्राम बोतलगंज में सोलर पावर प्लांट से केबल काटकर चोरी व पिपलियामंडी में बर्तन गोदाम से तांबे के बर्तन चोरी करने वाले 02 शातिर पारदी गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया व 03 विधि विरुध्द बालकों को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपीगणों के कब्जे से चोरी किया गया मश्रुका सोलर प्लांट की करीब 03 लाख रुपये कीमत की केबल को जलाकर निकाला गया तांबा व बर्तन गोदाम में से चुराये गये करीब 02 लाख रुपये के तांबे के पुराने बर्तन आदि मश्रुका व घटना में प्रयुक्त 03 मोटर सायकलों सहित कुल मश्रुका करीब 6,50,000/- रुपये को बरामद कर जप्त करने में सफलता प्राप्त की। तरीका-ए-वारदात- गिरफ्तार आरोपीगण अक्सर दिन में मोटर सायकल से घुमते-फिरते रहते है और सोलर पावर प्लांट व सुने मकानों, गोदाम, दुकान आदि की रैकी कर रात्रि में मोटर सायकल से घुमते हुये मौका पाकर अपने सदस्यों के साथ सोलर पावर प्लांट, दुकान, गोदाम पर धावा बोलकर तांबे की केबल, बर्तन आदि कीमती सामान चुरा लेते है, चंद मिनटों के अंदर घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते है। आरोपीगण काफी शातिर किस्म के पारदी गैंग के सदस्य होकर वारदात को अंजाम देने के लिये अक्सर अपने साथ नाबालिग बालकों को शामिल रखते है, इनकी नजर हमेशा तांबे के वायर, बर्तन व अन्य कीमती धातुओं पर रहती है। चोरी की गयी महंगी केबलों को जलाकर निकले तार व धातुओं के बर्तनों को नीमच, मंदसौर में औने-पौने दामों पर बेच देते है । इनके द्वारा थाना पिपलियामंडी, थाना वायडीनगर व आसपास के क्षेत्रों से सोलर पावर प्लांट से केबल चोरी व अन्य चोरी के अपराध घटित करना स्वीकार किया है। घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 08.07.26 को फरियादी प्रफुल्ल मुजावदिया (मैनेजर सोलर पावर प्लांट बोतलगंज) ने अज्ञात व्यक्तियों द्वारा श्रीराम वेयर हाउस के पीछे सौर ऊर्जा प्लांट बोतलगंज से करीबन 03 लाख कीमती केबल चुरा कर ले जाने के संबंध में रिपोर्ट की जिस पर थाना पिपलियामंडी पर अप. क्रमांक 188/26 धारा 303(2) BNS पंजीबध्द किया गया तथा दिनांक 07.10.26 को फरियादी ममता पति घनश्याम कसेरा उम्र 55 साल निवासी फाटक मोहल्ला पिपलियामण्डी ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा फाटक मोहल्ला पिपलियामंडी स्थित बर्तन गोदाम की दिवार तोड़कर तांबे के बर्तन व अन्य सामान चुरा कर ले जाने के संबंध में रिपोर्ट की जिस पर थाना पिपलियामंडी पर अप. क्रमांक 300/26 धारा 331(4),305(a) BNS पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। उक्त संपत्ति संबंधी घटनाओं को गंभीरता से लेते हुये थाना पिपलियामंडी पुलिस टीम द्वारा अपराध की पतारसी हेतु लगातार क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये, मुखबिरों को सक्रिय किया गया तथा सायबर सेल मंदसौर से तकनीकी सहायता भी ली गयी, अनुसंधान के दौरान मुखबीर सुचना पर आरोपीगणों (1) महेन्द्र सिंह पिता विनोद सिंह पारदी उम्र 38 साल निवासी मालखेडा थाना नीमच सिटी जिला नीमच, (2) गोलु पिता गोविंद पारदी उम्र 24 साल निवासी सुवासरा थाना सुवासरा जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया गया व अन्य 03 विधि विरुध बालकों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तार आरोपीगणों की निशादेही से अपराध क्रमांक 188/26 धारा 303(2) BNS में चोरी गया मश्रुका सोलर प्लांट की करीब 03 लाख रुपये कीमत की केबल को जलाकर निकाला गया करीबन 18 किलोग्राम तांबा तथा अपराध क्रमांक 300/26 धारा 331(4),305(a) BNS में चोरी गया मश्रुका करीब 02 लाख रुपये के तांबे के पुराने बर्तन व अन्य सामान मय घटना में प्रयुक्त 03 मोटर सायकल (1) बजाज पल्सर, (2) हीरो एचएफ डिलक्स, (3) हीरो स्प्लेण्डर प्लस कीमती 1,50,000/- रुपये को बरामद कर जप्त करने में सफलता प्राप्त की गयी। पुछताछ के दौरान आरोपीगणों द्वारा तुरंत बालाजी मंदिर पिपलियामंडी व थाना वायडीनगर क्षेत्र में भी सोलर प्लांट से केबल चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया गया है, आरोपीगणों ने उक्त सामान कहां-कहां बेचा है उक्त संबंध में पुछताछ जारी है। गिरफ्तार आरोपी- 1. महेन्द्र सिंह पिता विनोद सिंह पारदी उम्र 38 साल निवासी मालखेडा थाना नीमच सिटी जिला नीमच जप्त मश्रुका- सोलर प्लांट की करीब 03 लाख रुपये कीमत की केबल को जलाकर निकाला गया करीबन 18 किलोग्राम तांबा व करीब 02 लाख रुपये के तांबे के पुराने बर्तन व अन्य सामान तथा 03 मोटर सायकल (1) बजाज पल्सर, (2) हीरो एचएफ डिलक्स, (3) हीरो स्प्लेण्डर प्लस कीमती 1,50,000/- रुपये, कुल मश्रुका कीमती 6,50,000/- रुपये जप्त। पुलिस टीम- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. विक्रम सिंह इवने व चौकी प्रभारी उनि रितेश डामोर, उनि जया भारद्वाज, सउनि संतोष मुनिया, प्रआर विजय परमार, प्रआर विनोद सिंह, आर नेमाराम जाट, आर रिकु सिंह, आर मान सिंह जाट, आर दिलीप मेघवाल, आर लाखन सिंह, आर. शौकीन सांवरिया, आर भुपेन्द्र सिंह, आर. उदल सिंह, आर जुगल किशोर, आर नरेन्द्र जोशी, आर. राहुल पाटीदार, आर पवन पाटीदार, आर लोकेन्द्र सिंह, एफआरवी चालक विरेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह व सायबर सेल टीम मंदसौर की सराहनीय भूमिका रही । |
मंदसौर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना द्वारा सभी थानों को संपत्ति संबंधी अपराधो की अधिक से अधिक पतारसी कर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, उक्त निर्देशो की अनुपालना के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मल्हारगढ़ पिन्टु कुमार बघेल के निर्देशन में निरी. विक्रम सिंह इवने थाना प्रभारी पिपलियामंडी के नेतृत्व में थाना पिपलियामंडी पुलिस टीम द्वारा ग्राम बोतलगंज में सोलर पावर प्लांट से केबल काटकर चोरी व पिपलियामंडी में बर्तन गोदाम से तांबे के बर्तन चोरी करने वाले 02 शातिर पारदी गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया व 03 विधि विरुध्द बालकों को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपीगणों के कब्जे से चोरी किया गया मश्रुका सोलर प्लांट की करीब 03 लाख रुपये कीमत की केबल को जलाकर निकाला गया तांबा व बर्तन गोदाम में से चुराये गये करीब 02 लाख रुपये के तांबे के पुराने बर्तन आदि मश्रुका व घटना में प्रयुक्त 03 मोटर सायकलों सहित कुल मश्रुका करीब 6,50,000/- रुपये को बरामद कर जप्त करने में सफलता प्राप्त की।
तरीका-ए-वारदात-
गिरफ्तार आरोपीगण अक्सर दिन में मोटर सायकल से घुमते-फिरते रहते है और सोलर पावर प्लांट व सुने मकानों, गोदाम, दुकान आदि की रैकी कर रात्रि में मोटर सायकल से घुमते हुये मौका पाकर अपने सदस्यों के साथ सोलर पावर प्लांट, दुकान, गोदाम पर धावा बोलकर तांबे की केबल, बर्तन आदि कीमती सामान चुरा लेते है, चंद मिनटों के अंदर घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते है। आरोपीगण काफी शातिर किस्म के पारदी गैंग के सदस्य होकर वारदात को अंजाम देने के लिये अक्सर अपने साथ नाबालिग बालकों को शामिल रखते है, इनकी नजर हमेशा तांबे के वायर, बर्तन व अन्य कीमती धातुओं पर रहती है। चोरी की गयी महंगी केबलों को जलाकर निकले तार व धातुओं के बर्तनों को नीमच, मंदसौर में औने-पौने दामों पर बेच देते है । इनके द्वारा थाना पिपलियामंडी, थाना वायडीनगर व आसपास के क्षेत्रों से सोलर पावर प्लांट से केबल चोरी व अन्य चोरी के अपराध घटित करना स्वीकार किया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 08.07.26 को फरियादी प्रफुल्ल मुजावदिया (मैनेजर सोलर पावर प्लांट बोतलगंज) ने अज्ञात व्यक्तियों द्वारा श्रीराम वेयर हाउस के पीछे सौर ऊर्जा प्लांट बोतलगंज से करीबन 03 लाख कीमती केबल चुरा कर ले जाने के संबंध में रिपोर्ट की जिस पर थाना पिपलियामंडी पर अप. क्रमांक 188/26 धारा 303(2) BNS पंजीबध्द किया गया तथा दिनांक 07.10.26 को फरियादी ममता पति घनश्याम कसेरा उम्र 55 साल निवासी फाटक मोहल्ला पिपलियामण्डी ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा फाटक मोहल्ला पिपलियामंडी स्थित बर्तन गोदाम की दिवार तोड़कर तांबे के बर्तन व अन्य सामान चुरा कर ले जाने के संबंध में रिपोर्ट की जिस पर थाना पिपलियामंडी पर अप. क्रमांक 300/26 धारा 331(4),305(a) BNS पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
उक्त संपत्ति संबंधी घटनाओं को गंभीरता से लेते हुये थाना पिपलियामंडी पुलिस टीम द्वारा अपराध की पतारसी हेतु लगातार क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये, मुखबिरों को सक्रिय किया गया तथा सायबर सेल मंदसौर से तकनीकी सहायता भी ली गयी, अनुसंधान के दौरान मुखबीर सुचना पर आरोपीगणों (1) महेन्द्र सिंह पिता विनोद सिंह पारदी उम्र 38 साल निवासी मालखेडा थाना नीमच सिटी जिला नीमच, (2) गोलु पिता गोविंद पारदी उम्र 24 साल निवासी सुवासरा थाना सुवासरा जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया गया व अन्य 03 विधि विरुध बालकों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तार आरोपीगणों की निशादेही से अपराध क्रमांक 188/26 धारा 303(2) BNS में चोरी गया मश्रुका सोलर प्लांट की करीब 03 लाख रुपये कीमत की केबल को जलाकर निकाला गया करीबन 18 किलोग्राम तांबा तथा अपराध क्रमांक 300/26 धारा 331(4),305(a) BNS में चोरी गया मश्रुका करीब 02 लाख रुपये के तांबे के पुराने बर्तन व अन्य सामान मय घटना में प्रयुक्त 03 मोटर सायकल (1) बजाज पल्सर, (2) हीरो एचएफ डिलक्स, (3) हीरो स्प्लेण्डर प्लस कीमती 1,50,000/- रुपये को बरामद कर जप्त करने में सफलता प्राप्त की गयी। पुछताछ के दौरान आरोपीगणों द्वारा तुरंत बालाजी मंदिर पिपलियामंडी व थाना वायडीनगर क्षेत्र में भी सोलर प्लांट से केबल चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया गया है, आरोपीगणों ने उक्त सामान कहां-कहां बेचा है उक्त संबंध में पुछताछ जारी है।
गिरफ्तार आरोपी-
1. महेन्द्र सिंह पिता विनोद सिंह पारदी उम्र 38 साल निवासी मालखेडा थाना नीमच सिटी जिला नीमच
2. गोलु पिता गोविंद पारदी उम्र 24 साल निवासी सुवासरा थाना सुवासरा जिला मंदसौर
3. विधि विरुध्द बालक-03
जप्त मश्रुका-
सोलर प्लांट की करीब 03 लाख रुपये कीमत की केबल को जलाकर निकाला गया करीबन 18 किलोग्राम तांबा व करीब 02 लाख रुपये के तांबे के पुराने बर्तन व अन्य सामान तथा 03 मोटर सायकल (1) बजाज पल्सर, (2) हीरो एचएफ डिलक्स, (3) हीरो स्प्लेण्डर प्लस कीमती 1,50,000/- रुपये, कुल मश्रुका कीमती 6,50,000/- रुपये जप्त।
पुलिस टीम-
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. विक्रम सिंह इवने व चौकी प्रभारी उनि रितेश डामोर, उनि जया भारद्वाज, सउनि संतोष मुनिया, प्रआर विजय परमार, प्रआर विनोद सिंह, आर नेमाराम जाट, आर रिकु सिंह, आर मान सिंह जाट, आर दिलीप मेघवाल, आर लाखन सिंह, आर. शौकीन सांवरिया, आर भुपेन्द्र सिंह, आर. उदल सिंह, आर जुगल किशोर, आर नरेन्द्र जोशी, आर. राहुल पाटीदार, आर पवन पाटीदार, आर लोकेन्द्र सिंह, एफआरवी चालक विरेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह व सायबर सेल टीम मंदसौर की सराहनीय भूमिका रही ।