![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
नीमच। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी नवरात्रि में माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा माहेश्वरी समाज नीमच के तत्वाधान में मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना के साथ माहेश्वरी भवन मे 10 दिवसीय भव्य माहेश्वरी डांडिया गरबा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। डांडिया उत्सव आयोजन हेतु गरबा भक्ति रास स्थल माहेश्वरी भवन पर कार्यक्रम की तैयारीयो हेतु आज 8 अक्टूबर गुरुवार को सुबह 10:15 बजे माहेश्वरी युवा संगठन के सदस्यों की उपस्थिति में भूमि पूजन कार्यक्रम मंत्रोच्चार और माताजी की ध्वजा पूजन के साथ संपन्न हुआ। भूमि पूजन कार्यक्रम में समाज सचिव सुरेश सोडाणी, अध्यक्ष पीयूष काबरा ,सचिव शुभम माहेश्वरी, मनोज माहेश्वरी, कपिल माहेश्वरी, अमन मंत्री, नितेश मंडोवरा कालू, गिरिराज बाहेती, अनुज कालानी, अजय झंवर आदि सदस्य मौजूद थे। उपरोक्त जानकारी माहेश्वरी युवा संगठन के मनोज माहेश्वरी द्वारा दी गई। |
नीमच। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी नवरात्रि में माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा माहेश्वरी समाज नीमच के तत्वाधान में मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना के साथ माहेश्वरी भवन मे 10 दिवसीय भव्य माहेश्वरी डांडिया गरबा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। डांडिया उत्सव आयोजन हेतु गरबा भक्ति रास स्थल माहेश्वरी भवन पर कार्यक्रम की तैयारीयो हेतु आज 8 अक्टूबर गुरुवार को सुबह 10:15 बजे माहेश्वरी युवा संगठन के सदस्यों की उपस्थिति में भूमि पूजन कार्यक्रम मंत्रोच्चार और माताजी की ध्वजा पूजन के साथ संपन्न हुआ।
भूमि पूजन कार्यक्रम में समाज सचिव सुरेश सोडाणी, अध्यक्ष पीयूष काबरा ,सचिव शुभम माहेश्वरी, मनोज माहेश्वरी, कपिल माहेश्वरी, अमन मंत्री, नितेश मंडोवरा कालू, गिरिराज बाहेती, अनुज कालानी, अजय झंवर आदि सदस्य मौजूद थे। उपरोक्त जानकारी माहेश्वरी युवा संगठन के मनोज माहेश्वरी द्वारा दी गई।