• होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • Contact
× Avatar
Forgot password?
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्यराज्य
  • शहरशहर
  • मंडी भावमंडी भाव
  • व्यापारव्यापार
  • धर्मधर्म
  • खेलखेल
  • सुप्रभातसुप्रभात
  • चुनावचुनाव
  • मनोरंजनमनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी समाचारटेक्नोलॉजी समाचार
  • संपादकीयसंपादकीय
  • कृषिकृषि
  • स्वास्थस्वास्थ
  • रोजगाररोजगार
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्यराज्य
  • शहरशहर
  • मंडी भावमंडी भाव
  • व्यापारव्यापार
  • धर्मधर्म
  • खेलखेल
  • सुप्रभातसुप्रभात
  • चुनावचुनाव
  • मनोरंजनमनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी समाचारटेक्नोलॉजी समाचार
  • संपादकीयसंपादकीय
  • कृषिकृषि
  • स्वास्थस्वास्थ
  • रोजगाररोजगार
  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • Contact
  • नीमच : संगीत से सजी हार्मनी की स्वर लहरियां, डॉ. माधुरी चौरसिया ने कहां- गीतों के रंग न हो तो, नीरस हैं अपना यह जीवन, सरगम के सुर ना छिड़े तो सूना हैं मन आंगन

    PRAVEEN ARONDEKAR   - नीमच
    नीमच
    शहर   - नीमच[08-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp

  • नीमच। संगीत स्वर और ताल का एक ऐसा सुन्दर संगम हैं जो मन को शान्ति और जीवन को खुशियों से भर देता हैं। संगीत आत्मा की भाषा हैं, संगीत ईश्वर का उपहार है जो जीवन को सार्थक, मधुर एवं तनाव मुक्त बनता हैं यह केवल मनोरंजन का साधन ही नहीं वरन मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत जरुरी हैं । यह हमारे मन को शांति, खुशी और नई ऊर्जा प्रदान करता हैं । यू तो संगीत गायन वादन और नृत्य का अनूठा संगम हैं । लेकिन गायन-वादन कलां अधिक प्रचलित हैं । घरों में, खेतों में, अपने कार्यस्थलों में लोग गुनगुनाते हैं तो ऐसा लगता है मानो फूल खिलखिला रहे हैं और यही संगीत को लोकप्रिय बनाता हैं। 

    संगीत की बात हो और हार्मनी का जिक्र ना हो यह तो असंभव हैं । नीमच में 36 वर्ष पूर्व हार्मनी संस्था अपने अस्तित्व में आई जो पूर्णतया संगीत के लिए समर्पित रही । इसे गुरवचन नरवले, रवि शर्मा, भूपेंद्र भारद्वाज, कमलेश कंडारा और कुछ अन्य लोगो ने मिलकर निर्मित की थी बाद में इसका कारवां बढ़ता चला गया । मुकेश भट्नागर, जम्बू कुमार जैन जैसे कुछ नामों ने इसकी कीर्ति पताका फ़हराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी ।  पिछले 36 सालों में हार्मनी संगीत प्रेमियों के दिल पर राज कर रही हैं और प्रतिवर्ष एक से एक मधुर गीतों का गुलदस्ता लेकर अपने अस्तित्व का अहसास कराती रही हैं। 

    जब ताल से उठे दिल की खता कोई,
    धीमें से यादों को सहला जाता है जब गीत कोई,
    साथ-साथ गुनगुनाते हैं दिल क्योंकि,
    संगीत दिलों का उत्सव हैं । 
    हमारे आपके सम्मिलित सुरों का महोत्सव हैं ।

    इन्ही विचारों के मद्देनजर 36 वर्षों से हार्मनी संगीत एवं कला संस्था द्वारा नीमच के संगीत प्रेमी श्रोताओं के लिए बेहतरीन संगीत निशा का आयोजन होता आया है । इसी क्रम में इस वर्ष में राठौर परिसर में दिनांक 3 अक्टूबर 2026 को एक बार फिर भव्य सांस्कृतिक संगीत निशा का आयोजन किया गया । 36 वें वर्ष आयोजित हार्मनी का संगीत कार्यक्रम बेहद सफल और शानदार रहा । हार्मनी के मंच पर एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां देखने और सुनने को मिली । हर आवाज में मिठास हर गीत में जज्बात और हर प्रस्तुति में एक अलग ही ऊर्जा नजर आ रही थी । सभी गायकों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से पूरी महफ़िल में चार चांद लगा दिए । हार्मनी के मंच पर हर आवाज श्रोताओं को मंत्र मुग्ध करती हुई नजर आई । शानदार और मनमोहन संगीत  कार्यक्रम में सुर ताल और भावनाओं का खूबसूरत संगम देखने को मिला । सभी कलाकारों ने अपनी मधुर आवाज और शानदार अंदाज से महफिल में समा बांध दिया ऐसा लगा जैसे संगीत ने पूरे माहौल को खुशियों और ऊर्जा से भर दिया है ।

    संगतकारो की संगत ने महफिल में चार-चार लगा दिए । और बैक स्टेज पर बच्चों का पार्श्व गायन काबिले तारीफ था। हर एक इंस्ट्रूमेंट प्ले करने वाले व्यक्ति ने अपनी बेहतरीन कला का  प्रदर्शन किया फिर चाहे वह सिंथेसाइजर हो, गिटार हो, ऑक्टोपैड हो, जॉर्ज ड्रम हो या अन्य कोई इंस्ट्रूमेंट सभी ने बेहतरीन कला का प्रदर्शन कर पूरी महफिल को संगीतमय बना दिया। किसी ने सही कहा हैं संगीत वो दरवाज़ा हैं जिसके पार मन, हर बोझ उतारकर हल्का हो जाता हैं । कभी-कभी हम शब्दों में नहीं कह पाते पर एक छोटी सी धुन हमारी पूरी उलझन पढ़ लेती हैं ।

    कार्यक्रम के प्रारंभ में सुरेश जी एवं गुलशन कान्हा ने *“सूरज की गर्मी से तपते हुए तन को मिल जाए तरुवर की छाया” गीत प्रस्तुत कर संगीत को ईश्वर की अराधना से जोड़ा। कार्यक्रम प्रस्तुति की अगली कड़ी में अपने सनम की बेवफाई को अंकित करता हुआ लाजवाब गीत “बेदर्दी बालमा तुझको मेरा मन याद करता हैं ” प्रस्तुत कर संगीत शिक्षिका डॉ. अमृता सोनी ने समां बाँध दिया । अपने आँखों में हजारों सुहाने सपने लेकर एक मदमस्त नगमा “चला जाता हूँ किसी की धुन में” गाकर अनिल जैन ने सभी को आनंदित कर दिया । वहीं दूसरी और अपने पगले दीवाने दिल का हाल सुनाया राजश्री जायसवाल ने “दिल दीवाना बिन सजना के माने ना” गीत के माध्यम से । उसके बाद आये मुस्तफा जिन्होंने “यह जो चिलमन हैं दुश्मन हैं हमारी” गीत लेकर ।

    अगले ही पल वातावरण के बदलते हुए सूरज नैनवाया आये और उन्होंने हाई नोट पर “तड़प-तड़प के इस दिल से आह निकलती रही” गीत से पूरे सदन को आंदोलित कर दिया मानो दिल का सारा दर्द उंडेल कर रख दिया हो । इसके बाद शिवा मित्तल आई और उन्होंने संगीत की फिजाओं में मदमस्त कर देने वाला एक नगमा “फ़ज़ा भी है जवाँ जवाँ” अपनी मखमली आवाज में गाया। हार्मनी के आधार स्तम्भ भूपेंद्र भारद्वाज ने “जिसका कोई नहीं उसका खुदा हैं यारों” गीत गाया और यह साबित कर दिया अच्छा गाना सिर्फ सुर लगाने से नहीं दिल लगाकर गाने से बनता हैं ।

    कंडारा परिवार को नीमच में कौन नहीं जानता यह परिवार संगीत के लिए जीता हैं, संगीत के लिए मरता हैं । उसी परिवार की प्यारी बिटिया निष्ठा कंडारा ने “सिलसिला यह चाहत का” क्लासिकल बेस्ड सोंग गाकर सभी श्रोताओं में संगीत की दुनिया में खो जाने के लिए मजबूर कर दिया । निष्ठा का एक और नगमा “पान खाके सईंया हमारे” लोक गीत ने वातावरण में मस्ती भर दी ।

    हर्षदा एक बहुत ही मस्ती भरी गायिका हैं जिन्होंने “हंगामा हो गया” गीत गाकर राठौर परिसर को पार्टी स्थल में बदल दिया। इस गीत को संगत कलाकारों ने बहुत ही खूबसूरती के साथ निभाया जिससे वातावरण का उल्लास अपनी चरम सीमा पर पहुँच गया। सुरों की सटीक समझ और लय का पूर्ण ज्ञान रखने वाले सुरीले गायक जम्बू कुमार जैन ने हर्षदा के साथ जुगलबंदी कर “दीवाना हुआ बादल” गीत के माध्यम से अपनी छाप छोड़ दी वहीँ “राम तेरी गंगा मैली” गीत को अपने सुरों के माध्यम से समाज में हो रहे बदलाव को रेखांकित किया।

    कार्यक्रम के सूत्रधार रवि शर्मा ने संगीता नागदे के साथ “दिल तेरा दीवाना” गीत सुनाकर साबित कर दिया संगीत आत्मा में समां जाए तो वह कभी नहीं मरता। रवि का एक सोलो सोंग “मुझे रात दिन दिल को रास आया” भी लोगों ने बहुत पसंद किया। वहीँ संगीता का गीत “सुन साहिबा सुन” ने काश्मीर की खुबसूरत वादियों में रूहानी, सुकून और सौंधी खुशबु की याद दिला दी।   

    “रंगीलो म्हारो ढोलना” भारतीय संगीत जगत का एक बेहद लोकप्रिय और सदाबहार लोकगीत हैं जो देश के हर फंक्शन में गाया जाता है और वातावरण को उत्साह और उमंग से भर देता हैं। प्रियंका शर्मा ने इसे गाकर यह साबित कर दिया कि उनकी आवाज प्रख्यात गायिका शुभा मुद्गल जी की तरह शक्तिशाली और बुलंद हैं । हमारे देश के गीतकारों का जवाब नहीं किसी को इस अंदाज में प्रपोज़ किया जाता हैं “प्यार माँगा हैं तुम्हीं से” गीत को बहुत ही खूबसूरती के साथ निभाया चंद्रशेखर योगी ने। राधिका काबरा ने मन को मोह लेनी वाली आवाज के साथ जादू बिखेरा। मेड इन इंडिया गीत के माध्यम से और पूरे विश्व की सैर करवा दी।

    कुछ गाने इतने लाजवाब होते है जो हर श्रोता की पसंद होते हैं। “एक चतुर नार करके श्रृंगार” गीत उन्हीं में से एक हैं, कमलेश कंडारा और भूपेंद्र भारद्वाज दोनों की जुगलबंदी ने इस अनोखी शैली, हास्य एवं शास्त्रीय संगीत के बेहतरीन मिश्रण को बखूबी से गाया जिसका श्रोताओं ने खूब आनंद लिया। डॉ. पंकज सोनी ने “तेरे चेहरे में वो जादू हैं” अपनी मधुर आवाज से सदाबहार रोमांटिक गीत गाकर माहौल को खुशनुमा और रंगीला बना दिया। आशी अरोड़ा एक अच्छी और उभरती कलाकार हैं कुछ गायकों को दो-दो बार मौका मिला लेकिन उनको आखिरी में गवाया गया उन्हें बीच में स्थान मिलना चाहिए था। बावजूद इसके आशी अरोड़ा ने “तू क्या जाने वफ़ा” गीत को बड़े ही जोशीले अंदाज में गाया एवं लोगों की तालियाँ बटोरी।

    किसी भी कार्यक्रम में संचालक की भूमिका का बहुत ही महत्व होता हैं। संचालिका के भरपूर प्रयत्न के बाद भी वे अपनी छाप नहीं छोड़ पायी। भाषा में उतार-चढ़ाव की कमी थी, सीधे सपाट शब्दों में किये गए उनके संचालन को उन्हें बेहतर बनाना चाहिए। मुकेश जी भटनागर बहुत याद आये। कुल मिलाकर हार्मनी की बहुप्रतीक्षित संगीत निशा के गायक एवं संगत कलाकारों ने कार्यक्रम को भव्य बनाया और यह साबित कर दिया कि संगीत मन का वह दीपक हैं जो अँधेरे में रोशनी दे जाता हैं, निराशा में आशा का संचार कर देता हैं।
     
  • नीमच : संगीत से सजी हार्मनी की स्वर लहरियां, डॉ. माधुरी चौरसिया ने कहां- गीतों के रंग न हो तो, नीरस हैं अपना यह जीवन, सरगम के सुर ना छिड़े तो सूना हैं मन आंगन

    PRAVEEN ARONDEKAR   - नीमच
    नीमच
    शहर   - नीमच[08-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp

    नीमच। संगीत स्वर और ताल का एक ऐसा सुन्दर संगम हैं जो मन को शान्ति और जीवन को खुशियों से भर देता हैं। संगीत आत्मा की भाषा हैं, संगीत ईश्वर का उपहार है जो जीवन को सार्थक, मधुर एवं तनाव मुक्त बनता हैं यह केवल मनोरंजन का साधन ही नहीं वरन मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत जरुरी हैं । यह हमारे मन को शांति, खुशी और नई ऊर्जा प्रदान करता हैं । यू तो संगीत गायन वादन और नृत्य का अनूठा संगम हैं । लेकिन गायन-वादन कलां अधिक प्रचलित हैं । घरों में, खेतों में, अपने कार्यस्थलों में लोग गुनगुनाते हैं तो ऐसा लगता है मानो फूल खिलखिला रहे हैं और यही संगीत को लोकप्रिय बनाता हैं। 

    संगीत की बात हो और हार्मनी का जिक्र ना हो यह तो असंभव हैं । नीमच में 36 वर्ष पूर्व हार्मनी संस्था अपने अस्तित्व में आई जो पूर्णतया संगीत के लिए समर्पित रही । इसे गुरवचन नरवले, रवि शर्मा, भूपेंद्र भारद्वाज, कमलेश कंडारा और कुछ अन्य लोगो ने मिलकर निर्मित की थी बाद में इसका कारवां बढ़ता चला गया । मुकेश भट्नागर, जम्बू कुमार जैन जैसे कुछ नामों ने इसकी कीर्ति पताका फ़हराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी ।  पिछले 36 सालों में हार्मनी संगीत प्रेमियों के दिल पर राज कर रही हैं और प्रतिवर्ष एक से एक मधुर गीतों का गुलदस्ता लेकर अपने अस्तित्व का अहसास कराती रही हैं। 

    जब ताल से उठे दिल की खता कोई,
    धीमें से यादों को सहला जाता है जब गीत कोई,
    साथ-साथ गुनगुनाते हैं दिल क्योंकि,
    संगीत दिलों का उत्सव हैं । 
    हमारे आपके सम्मिलित सुरों का महोत्सव हैं ।

    इन्ही विचारों के मद्देनजर 36 वर्षों से हार्मनी संगीत एवं कला संस्था द्वारा नीमच के संगीत प्रेमी श्रोताओं के लिए बेहतरीन संगीत निशा का आयोजन होता आया है । इसी क्रम में इस वर्ष में राठौर परिसर में दिनांक 3 अक्टूबर 2026 को एक बार फिर भव्य सांस्कृतिक संगीत निशा का आयोजन किया गया । 36 वें वर्ष आयोजित हार्मनी का संगीत कार्यक्रम बेहद सफल और शानदार रहा । हार्मनी के मंच पर एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां देखने और सुनने को मिली । हर आवाज में मिठास हर गीत में जज्बात और हर प्रस्तुति में एक अलग ही ऊर्जा नजर आ रही थी । सभी गायकों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से पूरी महफ़िल में चार चांद लगा दिए । हार्मनी के मंच पर हर आवाज श्रोताओं को मंत्र मुग्ध करती हुई नजर आई । शानदार और मनमोहन संगीत  कार्यक्रम में सुर ताल और भावनाओं का खूबसूरत संगम देखने को मिला । सभी कलाकारों ने अपनी मधुर आवाज और शानदार अंदाज से महफिल में समा बांध दिया ऐसा लगा जैसे संगीत ने पूरे माहौल को खुशियों और ऊर्जा से भर दिया है ।

    संगतकारो की संगत ने महफिल में चार-चार लगा दिए । और बैक स्टेज पर बच्चों का पार्श्व गायन काबिले तारीफ था। हर एक इंस्ट्रूमेंट प्ले करने वाले व्यक्ति ने अपनी बेहतरीन कला का  प्रदर्शन किया फिर चाहे वह सिंथेसाइजर हो, गिटार हो, ऑक्टोपैड हो, जॉर्ज ड्रम हो या अन्य कोई इंस्ट्रूमेंट सभी ने बेहतरीन कला का प्रदर्शन कर पूरी महफिल को संगीतमय बना दिया। किसी ने सही कहा हैं संगीत वो दरवाज़ा हैं जिसके पार मन, हर बोझ उतारकर हल्का हो जाता हैं । कभी-कभी हम शब्दों में नहीं कह पाते पर एक छोटी सी धुन हमारी पूरी उलझन पढ़ लेती हैं ।

    कार्यक्रम के प्रारंभ में सुरेश जी एवं गुलशन कान्हा ने *“सूरज की गर्मी से तपते हुए तन को मिल जाए तरुवर की छाया” गीत प्रस्तुत कर संगीत को ईश्वर की अराधना से जोड़ा। कार्यक्रम प्रस्तुति की अगली कड़ी में अपने सनम की बेवफाई को अंकित करता हुआ लाजवाब गीत “बेदर्दी बालमा तुझको मेरा मन याद करता हैं ” प्रस्तुत कर संगीत शिक्षिका डॉ. अमृता सोनी ने समां बाँध दिया । अपने आँखों में हजारों सुहाने सपने लेकर एक मदमस्त नगमा “चला जाता हूँ किसी की धुन में” गाकर अनिल जैन ने सभी को आनंदित कर दिया । वहीं दूसरी और अपने पगले दीवाने दिल का हाल सुनाया राजश्री जायसवाल ने “दिल दीवाना बिन सजना के माने ना” गीत के माध्यम से । उसके बाद आये मुस्तफा जिन्होंने “यह जो चिलमन हैं दुश्मन हैं हमारी” गीत लेकर ।

    अगले ही पल वातावरण के बदलते हुए सूरज नैनवाया आये और उन्होंने हाई नोट पर “तड़प-तड़प के इस दिल से आह निकलती रही” गीत से पूरे सदन को आंदोलित कर दिया मानो दिल का सारा दर्द उंडेल कर रख दिया हो । इसके बाद शिवा मित्तल आई और उन्होंने संगीत की फिजाओं में मदमस्त कर देने वाला एक नगमा “फ़ज़ा भी है जवाँ जवाँ” अपनी मखमली आवाज में गाया। हार्मनी के आधार स्तम्भ भूपेंद्र भारद्वाज ने “जिसका कोई नहीं उसका खुदा हैं यारों” गीत गाया और यह साबित कर दिया अच्छा गाना सिर्फ सुर लगाने से नहीं दिल लगाकर गाने से बनता हैं ।

    कंडारा परिवार को नीमच में कौन नहीं जानता यह परिवार संगीत के लिए जीता हैं, संगीत के लिए मरता हैं । उसी परिवार की प्यारी बिटिया निष्ठा कंडारा ने “सिलसिला यह चाहत का” क्लासिकल बेस्ड सोंग गाकर सभी श्रोताओं में संगीत की दुनिया में खो जाने के लिए मजबूर कर दिया । निष्ठा का एक और नगमा “पान खाके सईंया हमारे” लोक गीत ने वातावरण में मस्ती भर दी ।

    हर्षदा एक बहुत ही मस्ती भरी गायिका हैं जिन्होंने “हंगामा हो गया” गीत गाकर राठौर परिसर को पार्टी स्थल में बदल दिया। इस गीत को संगत कलाकारों ने बहुत ही खूबसूरती के साथ निभाया जिससे वातावरण का उल्लास अपनी चरम सीमा पर पहुँच गया। सुरों की सटीक समझ और लय का पूर्ण ज्ञान रखने वाले सुरीले गायक जम्बू कुमार जैन ने हर्षदा के साथ जुगलबंदी कर “दीवाना हुआ बादल” गीत के माध्यम से अपनी छाप छोड़ दी वहीँ “राम तेरी गंगा मैली” गीत को अपने सुरों के माध्यम से समाज में हो रहे बदलाव को रेखांकित किया।

    कार्यक्रम के सूत्रधार रवि शर्मा ने संगीता नागदे के साथ “दिल तेरा दीवाना” गीत सुनाकर साबित कर दिया संगीत आत्मा में समां जाए तो वह कभी नहीं मरता। रवि का एक सोलो सोंग “मुझे रात दिन दिल को रास आया” भी लोगों ने बहुत पसंद किया। वहीँ संगीता का गीत “सुन साहिबा सुन” ने काश्मीर की खुबसूरत वादियों में रूहानी, सुकून और सौंधी खुशबु की याद दिला दी।   

    “रंगीलो म्हारो ढोलना” भारतीय संगीत जगत का एक बेहद लोकप्रिय और सदाबहार लोकगीत हैं जो देश के हर फंक्शन में गाया जाता है और वातावरण को उत्साह और उमंग से भर देता हैं। प्रियंका शर्मा ने इसे गाकर यह साबित कर दिया कि उनकी आवाज प्रख्यात गायिका शुभा मुद्गल जी की तरह शक्तिशाली और बुलंद हैं । हमारे देश के गीतकारों का जवाब नहीं किसी को इस अंदाज में प्रपोज़ किया जाता हैं “प्यार माँगा हैं तुम्हीं से” गीत को बहुत ही खूबसूरती के साथ निभाया चंद्रशेखर योगी ने। राधिका काबरा ने मन को मोह लेनी वाली आवाज के साथ जादू बिखेरा। मेड इन इंडिया गीत के माध्यम से और पूरे विश्व की सैर करवा दी।

    कुछ गाने इतने लाजवाब होते है जो हर श्रोता की पसंद होते हैं। “एक चतुर नार करके श्रृंगार” गीत उन्हीं में से एक हैं, कमलेश कंडारा और भूपेंद्र भारद्वाज दोनों की जुगलबंदी ने इस अनोखी शैली, हास्य एवं शास्त्रीय संगीत के बेहतरीन मिश्रण को बखूबी से गाया जिसका श्रोताओं ने खूब आनंद लिया। डॉ. पंकज सोनी ने “तेरे चेहरे में वो जादू हैं” अपनी मधुर आवाज से सदाबहार रोमांटिक गीत गाकर माहौल को खुशनुमा और रंगीला बना दिया। आशी अरोड़ा एक अच्छी और उभरती कलाकार हैं कुछ गायकों को दो-दो बार मौका मिला लेकिन उनको आखिरी में गवाया गया उन्हें बीच में स्थान मिलना चाहिए था। बावजूद इसके आशी अरोड़ा ने “तू क्या जाने वफ़ा” गीत को बड़े ही जोशीले अंदाज में गाया एवं लोगों की तालियाँ बटोरी।

    किसी भी कार्यक्रम में संचालक की भूमिका का बहुत ही महत्व होता हैं। संचालिका के भरपूर प्रयत्न के बाद भी वे अपनी छाप नहीं छोड़ पायी। भाषा में उतार-चढ़ाव की कमी थी, सीधे सपाट शब्दों में किये गए उनके संचालन को उन्हें बेहतर बनाना चाहिए। मुकेश जी भटनागर बहुत याद आये। कुल मिलाकर हार्मनी की बहुप्रतीक्षित संगीत निशा के गायक एवं संगत कलाकारों ने कार्यक्रम को भव्य बनाया और यह साबित कर दिया कि संगीत मन का वह दीपक हैं जो अँधेरे में रोशनी दे जाता हैं, निराशा में आशा का संचार कर देता हैं।
     
  • BIG NEWS : दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, लपटे देख देवदूत बने थाना प्रभारी, दूसरी मंजिल से कूदे परिवार को पुलिस टीम ने सुरक्षित बचाया, रेस्क्यू में तीनों लोगों की बची जान

    BIG NEWS :
    शहर   - नीमच[16-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • BIG NEWS : दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, लपटे देख देवदूत बने थाना प्रभारी, दूसरी मंजिल से कूदे परिवार को पुलिस टीम ने सुरक्षित बचाया, रेस्क्यू में तीनों लोगों की बची जान

     दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, लपटे देख देवदूत बने थाना प्रभारी, दूसरी मंजिल से कूदे परिवार को पुलिस टीम ने सुरक्षित बचाया, रेस्क्यू में तीनों लोगों की बची जान
    शहर   - नीमच[16-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • BIG NEWS : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक संपन्न, कम वर्षा देखते हुए समुचित कार्य योजना बनाने के निर्देश, सांसद सुधीर गुप्ता ने पेयजल उपलब्धता को प्राथमिकता देने पर दिया जोर

    BIG NEWS :
    शहर   - नीमच[15-10-2026]

     कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक संपन्न, कम वर्षा देखते हुए समुचित कार्य योजना बनाने के निर्देश, सांसद सुधीर गुप्ता ने पेयजल उपलब्धता को प्राथमिकता देने पर दिया जोर
    शहर   - नीमच[15-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • नीमच : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की मेगा ड्राइव, ग्राम बर्डिया में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों को दिया परामर्श, विभिन्न रक्त जांचों के भी लिए नमूने

    नीमच :

     राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की मेगा ड्राइव, ग्राम बर्डिया में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों को दिया परामर्श, विभिन्न रक्त जांचों के भी लिए नमूने
    शहर   - नीमच[15-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • NEWS : जिला चिकित्सालय में चेस्ट क्लिनिक का शुभारंभ, वायु प्रदूषण से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं की स्क्रीनिंग, जांच और उपचार की मिलेगी सुविधा

    NEWS :

     जिला चिकित्सालय में चेस्ट क्लिनिक का शुभारंभ, वायु प्रदूषण से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं की स्क्रीनिंग, जांच और उपचार की मिलेगी सुविधा
    शहर   - नीमच[15-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • BIG NEWS : जिले की 243 ग्राम पंचायतों में जनभागीदारी से बोरी बंधान कार्य प्रारंभ, जल संरक्षण, भूजल संवर्धन और कृषि भूमि में नमी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन की पहल

     जिले की 243 ग्राम पंचायतों में जनभागीदारी से बोरी बंधान कार्य प्रारंभ, जल संरक्षण, भूजल संवर्धन और कृषि भूमि में नमी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन की पहल
    शहर   - नीमच[15-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • नीमच : योग के बाद गरबा उत्सव का आयोजन, महिलाओ ने की मां की अराधना, शुभ प्रभात मित्र मण्डल का खास कार्यक्रम संपन्न

     योग के बाद गरबा उत्सव का आयोजन, महिलाओ ने की मां की अराधना, शुभ प्रभात मित्र मण्डल का खास कार्यक्रम संपन्न
    शहर   - नीमच[15-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • NEWS: रतनगढ़ में धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा उत्सव, नगर परिषद द्वारा भव्य आयोजित आयोजन की तैयारियों शुरू, नगरवासियों से की बड़ी अपील

    NEWS:

     रतनगढ़ में धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा उत्सव, नगर परिषद द्वारा भव्य आयोजित आयोजन की तैयारियों शुरू, नगरवासियों से की बड़ी अपील
    शहर   - नीमच[15-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: WOW ! नीमच में उतरा गुजरात, डायमंड रोटरी डांडिया में गरबा धारीयो ने बांधा भक्ति और शक्ति का अनूठा समां, मां के इस दरबार में है अनूठा चमत्कार

    शहर:
    शहर   - नीमच[14-10-2026]

    WOW ! नीमच में उतरा गुजरात, डायमंड रोटरी डांडिया में गरबा धारीयो ने बांधा भक्ति और शक्ति का अनूठा समां, मां के इस दरबार में है अनूठा चमत्कार
    शहर   - नीमच[14-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • BIG NEWS : बिना नंबर की लक्जरी कार में बनाई स्कीम, फिर छुपाएं एक करोड़ से ज्यादा, सूचना मिलते ही मंदसौर पुलिस हुई अलर्ट, दबिश के बाद मिली सफलता, जप्त रुपयों के संबंध में तीन व्यक्तियों से खाकी कर रही पूछताछ

    BIG NEWS :
    शहर   - मंदसौर[14-10-2026]

     बिना नंबर की लक्जरी कार में बनाई स्कीम, फिर छुपाएं एक करोड़ से ज्यादा, सूचना मिलते ही मंदसौर पुलिस हुई अलर्ट, दबिश के बाद मिली सफलता, जप्त रुपयों के संबंध में तीन व्यक्तियों से खाकी कर रही पूछताछ
    शहर   - मंदसौर[14-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • NEWS : दीपावली के पहले नगर पालिका के कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात, अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने की वर्दी वितरण की शुरुआत

    NEWS :
    शहर   - नीमच[14-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • NEWS : दीपावली के पहले नगर पालिका के कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात, अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने की वर्दी वितरण की शुरुआत

     दीपावली के पहले नगर पालिका के कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात, अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने की वर्दी वितरण की शुरुआत
    शहर   - नीमच[14-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • मनासा : नवरात्रि पर्व, शक्ति साधना के साथ हनुमान आराधना का अनूठा संगम, सनातन सत्संग मंडल का 108वां सामूहिक पाठ, संकट मोचन के सैकड़ो भक्त रहे मौजूद

    मनासा :

     नवरात्रि पर्व, शक्ति साधना के साथ हनुमान आराधना का अनूठा संगम, सनातन सत्संग मंडल का 108वां सामूहिक पाठ, संकट मोचन के सैकड़ो भक्त रहे मौजूद
    शहर   - नीमच[14-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • BIG NEWS : कलेक्टर कार्यालय में समय-सीमा बैठक संपन्न, DM साहब ने की विभागीय कार्यो की समीक्षा, अमानक उर्वरक विक्रय के मामले में एफआईआर दर्ज कराने सहित दिए ये निर्देश

     कलेक्टर कार्यालय में समय-सीमा बैठक संपन्न, DM साहब ने की विभागीय कार्यो की समीक्षा, अमानक उर्वरक विक्रय के मामले में एफआईआर दर्ज कराने सहित दिए ये निर्देश
    शहर   - नीमच[14-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • BIG NEWS : अवैध रेत परिवहन पर कलेक्टर ने अधिरोपित की 4 लाख 48 हजार 750 रुपये की शास्ति, 15 दिनों में राशि जमा करने के निर्देश, अन्यथा भू-राजस्व संहिता के तहत होगी वसूली

     अवैध रेत परिवहन पर कलेक्टर ने अधिरोपित की 4 लाख 48 हजार 750 रुपये की शास्ति, 15 दिनों में राशि जमा करने के निर्देश, अन्यथा भू-राजस्व संहिता के तहत होगी वसूली
    शहर   - नीमच[14-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • नीमच : ग्राम चीताखेड़ा में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर संपन्न, 48 लाभार्थियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां का वितरित भी

     ग्राम चीताखेड़ा में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर संपन्न, 48 लाभार्थियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां का वितरित भी
    शहर   - नीमच[14-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • BIG NEWS : निम्बाहेड़ा में राष्ट्रीय दशहरा मेला उत्सव का आयोजन, हास्य व्यंग्य और वीर रस की कविताओं से गूंजेगी नगर की धरा, कई कलाकार देंगे आकृषक प्रस्तुतियां

     निम्बाहेड़ा में राष्ट्रीय दशहरा मेला उत्सव का आयोजन, हास्य व्यंग्य और वीर रस की कविताओं से गूंजेगी नगर की धरा, कई कलाकार देंगे आकृषक प्रस्तुतियां
    शहर   - नीमच[14-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • LoginLogin