![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
नीमच। आगामी त्यौहारों एवं अपराधों को लेकर दिनांक 09.10.2026 को पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज महोदय श्री निमीष अग्रवाल द्वारा पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच पर जिलें के सभी पुलिस अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक के द्वौरान डीआईजी महोदय द्वारा पुलिस महानिदेशक महोदय मध्यप्रदेश द्वारा दिये गये निर्देशों के तारतम्य में आगामी त्यौहारों एवं अपराधों को लेकर समीक्षा की गई। बैठक के द्वौरान डीआईजी महोदय द्वारा निम्नानुसार निर्देश दिये गये - 1. आगामी नवरात्रि के दौरान समस्त थाना प्रभारी अपने अपने थाना क्षेत्रों में शांति समिति एवं प्रतिमाओं के विराजित स्थानों के आयोजकों की बैठक ली जाकर प्रशासन की गाईडलाईन से कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देशित करें। पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय रतलाम रेंज द्वारा ली गई बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास सहित, अति.पु.अ. हेमलता अग्रवाल, नपुअ नीमच सुश्री किरण चौहान, अअपु जावद रोहित राठौर, अअपु मनासा शाबेरा अंसारी सहित जिले के सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय की शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहें। |
नीमच। आगामी त्यौहारों एवं अपराधों को लेकर दिनांक 09.10.2026 को पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज महोदय श्री निमीष अग्रवाल द्वारा पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच पर जिलें के सभी पुलिस अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक के द्वौरान डीआईजी महोदय द्वारा पुलिस महानिदेशक महोदय मध्यप्रदेश द्वारा दिये गये निर्देशों के तारतम्य में आगामी त्यौहारों एवं अपराधों को लेकर समीक्षा की गई। बैठक के द्वौरान
डीआईजी महोदय द्वारा निम्नानुसार निर्देश दिये गये -
1. आगामी नवरात्रि के दौरान समस्त थाना प्रभारी अपने अपने थाना क्षेत्रों में शांति समिति एवं प्रतिमाओं के विराजित स्थानों के आयोजकों की बैठक ली जाकर प्रशासन की गाईडलाईन से कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देशित करें।
2. समस्त थाना प्रभारी अपने अपने थाना क्षेत्रों में प्रतिमाओं के विराजित स्थानों एवं गरबा पांडालों में आयोजकों के साथ बैठक लेकर सीसीटीवी कैमरे लगाने, कार्यक्रमों के दौरान वालेंटियर नियुक्त करने, रात्रि में वालेंटियर की तैनाती करने संबंधी निर्देश देवें।
3. समस्त थाना प्रभारी गरबा पांडालों एवं मुर्ति स्थापना स्थलों पर सुरक्षा मानकों के आधार पर विद्यूत व्यवस्था के संबंध में मध्यप्रदेश विद्यूत मंडल से आवश्यक प्रमाण पत्र प्राप्त करें।
4. समस्त थाना प्रभारी नवरात्रि के दौरान कानून व्यवस्था डयूटी हेतु ग्राम कोटवारों एवं ग्राम/नगर रक्षा समिति के सदस्यों का उपयोग करें।
5. समस्त थाना प्रभारी आयोजकों से समन्वय कर गरबा पांडालों एवं मुर्ति स्थलों पर शार्ट सर्किंट अथवा अन्य कारणों से होने वाली आगजनी को रोकने हेतु आग बुझानें के यंत्र (पितम मगजपदहनपेीमत) आवश्यक रूप से रखवायें।
6. मुर्ति विसर्जन स्थलों पर गौताखोंर, नावों की व्यवस्था आवश्यक रूप से की जावें।
7. नवरात्रि के दौरान समस्त थाना प्रभारी अपने अपने थाना क्षेत्र में स्थापित प्रतिमाओं एवं गरबा स्थलों का प्रतिदिन आवश्यक रूप से भ्रमण करें।
8. नवरात्रि के दौरान महिला पुलिस मोबाईलों का लगातार भ्रमण सुनिश्चित करें।
9. समस्त थाना प्रभारी अपनेे अपने वाहनों में राईट ड्रील सामग्री एवं पीए सिस्टम आवश्यक रूप से रखें।
10. मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्व लगातार कार्यवाही करें तथा उनकी अवैध गतिविधियों पर रोकथाम लगाने हेतु मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्व पीट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही सुनिश्चित करें।
11. सम्पत्ति संबंधी अपराधों में पतारसी व बरामदगी कम हैं जिसमें सुधार की आवश्यकता हैं।
12. सभी थाना प्रभारी लंबित माल का शीघ्र निराकरण करें।
13. गुण्ड़ों के विरूद्व बाउन्ड ओवर की कार्यवाही आवश्यक रूप से करें एवं यदि पुनः अपराध किया जाता है तो उनके विरूद्व वैधानिक कार्यवाही करें।
14. गंभीर अपराधों हत्या, हत्या का प्रयास एवं अन्य गंभीर प्रकरणों जिनमें आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई हैं यथाशीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी कर प्रकरणों का निराकरण करें।
15. महिला संबंधी अपराधों पर नियंत्रण के सार्थक प्रयास करें व महिला संबंधी अपराधों के हाँट स्पाँट को चिन्हित कर अवेयरनेस कार्यक्रम चलावें ।
16. वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने थाना प्रभारी टीम लगाकर वाहन चोरों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें।
पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय रतलाम रेंज द्वारा ली गई बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास सहित, अति.पु.अ. हेमलता अग्रवाल, नपुअ नीमच सुश्री किरण चौहान, अअपु जावद रोहित राठौर, अअपु मनासा शाबेरा अंसारी सहित जिले के सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय की शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहें।