![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
नीमच। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सम्पेण भारतवर्ष में 17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश एवं पुलिस महानिदेशक महोदय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा भी सेवा संकल्प अभियान के तहत मध्य प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रमों का आयोजन करने संबंधी निर्देश दिये गये है। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला नीमच पुलिस द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक एवं जनहितैषी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के साथ-साथ पुलिस परिसरों में स्वच्छता अभियान, पुलिस परिवारों के लिए स्वास्थ्य शिविर तथा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सेवा संकल्प अभियान के इसी क्रम में आज दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम नीमच में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय योग सत्र का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सुदृढ़ एवं तनावमुक्त रहने के प्रति जागरूक करना तथा नियमित योग एवं प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित करना रहा। पुलिस सेवा में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, अपराधों की विवेचना, जनशिकायतों के निराकरण तथा विभिन्न परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करना पड़ता है। ऐसे में शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, एकाग्रता एवं सकारात्मक सोच का विशेष महत्व है। योग एवं प्राणायाम इन गुणों को विकसित करने तथा दैनिक कार्यों के दौरान उत्पन्न होने वाले तनाव को नियंत्रित करने में सहायक हो सकते हैं। योग सत्र के माध्यम से योग गुरू पुखराज साहु द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योग के महत्व, नियमित अभ्यास तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति प्रोत्साहित किया गया। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक है, बल्कि मानसिक शांति, आत्मानुशासन, एकाग्रता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नीमच पुलिस द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों का उद्देश्य पुलिस बल के कल्याण के साथ-साथ समाज के प्रति सेवा, संवेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है। पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण पर ध्यान देना प्रभावी कार्यक्षमता बनाए रखने तथा आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत आयोजित किये गये योग सत्र के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल, अअपु जावद हर्ष राठौर, प्रशिक्षु उपुअ सुश्री दिव्या चन्द्रवंशी, उप पुलिस अधीक्षक महिला प्रकोष्ठ पार्वती गौड, रक्षित निरीक्षक अजय सिंह, थाना प्रभारी यातायात मलखान सिंह, रक्षित निरीक्षक सुरेश सिसोदिया, थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक सौरभ सिंह, थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक विजय सागरिया, थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक उमेश यादव सहित बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए। |
नीमच। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सम्पेण भारतवर्ष में 17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश एवं पुलिस महानिदेशक महोदय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा भी सेवा संकल्प अभियान के तहत मध्य प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रमों का आयोजन करने संबंधी निर्देश दिये गये है।
पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला नीमच पुलिस द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक एवं जनहितैषी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के साथ-साथ पुलिस परिसरों में स्वच्छता अभियान, पुलिस परिवारों के लिए स्वास्थ्य शिविर तथा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
सेवा संकल्प अभियान के इसी क्रम में आज दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम नीमच में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय योग सत्र का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सुदृढ़ एवं तनावमुक्त रहने के प्रति जागरूक करना तथा नियमित योग एवं प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित करना रहा। पुलिस सेवा में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, अपराधों की विवेचना, जनशिकायतों के निराकरण तथा विभिन्न परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करना पड़ता है। ऐसे में शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, एकाग्रता एवं सकारात्मक सोच का विशेष महत्व है। योग एवं प्राणायाम इन गुणों को विकसित करने तथा दैनिक कार्यों के दौरान उत्पन्न होने वाले तनाव को नियंत्रित करने में सहायक हो सकते हैं।
योग सत्र के माध्यम से योग गुरू पुखराज साहु द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योग के महत्व, नियमित अभ्यास तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति प्रोत्साहित किया गया। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक है, बल्कि मानसिक शांति, आत्मानुशासन, एकाग्रता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
नीमच पुलिस द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों का उद्देश्य पुलिस बल के कल्याण के साथ-साथ समाज के प्रति सेवा, संवेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है। पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण पर ध्यान देना प्रभावी कार्यक्षमता बनाए रखने तथा आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत आयोजित किये गये योग सत्र के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल, अअपु जावद हर्ष राठौर, प्रशिक्षु उपुअ सुश्री दिव्या चन्द्रवंशी, उप पुलिस अधीक्षक महिला प्रकोष्ठ पार्वती गौड, रक्षित निरीक्षक अजय सिंह, थाना प्रभारी यातायात मलखान सिंह, रक्षित निरीक्षक सुरेश सिसोदिया, थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक सौरभ सिंह, थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक विजय सागरिया, थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक उमेश यादव सहित बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए।