![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
नीमच। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के एडवाइजरी फ्रेमवर्क के अंतर्गत शनिवार को नवीन जिला न्यायालय परिसर, नीमच में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री वीरेंद्र सिंह राजपूत की अध्यक्षता में उल्लास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिला मुख्यालय के साथ जावद एवं मनासा के न्यायिक परिवार के सदस्यों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह राजपूत, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय विजय सिंह कावछा, विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटी एक्ट) आलोक कुमार सक्सेना एवं जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष मनीष जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर राजपूत ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं उनके परिवारजनों के बीच आपसी सौहार्द, सहयोग और पारिवारिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। साथ ही शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य तथा रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना भी इसका उद्देश्य है। कार्यक्रम में न्यायिक परिवार के सदस्यों ने भजन, गीत एवं कविताओं की प्रस्तुतियां दीं। बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, नाटक एवं नृत्य सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार बाजोलिया, रश्मि मिश्रा, दिनेश कुमार प्रजापति, जैनुल आबिदीन, आशुतोष यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि कुमार बौरासी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शोभना मीणा, न्यायिक मजिस्ट्रेट पूजा पाठक बौरासी, विशाल खाड़े, अंकिता गुप्ता खाड़े, भूपेन्द्र आर्य, अमित नगायच, शुभा रिछारिया दीक्षित, सुश्री रूपल गुप्ता, सुश्री राजेश्वरी जर्मन, विष्णु दुबे, रौनक पाटीदार एवं सुश्री रिया मंधान्या सहित न्यायालयीन कर्मचारी, अधिवक्तागण एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे। |
नीमच। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के एडवाइजरी फ्रेमवर्क के अंतर्गत शनिवार को नवीन जिला न्यायालय परिसर, नीमच में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री वीरेंद्र सिंह राजपूत की अध्यक्षता में उल्लास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिला मुख्यालय के साथ जावद एवं मनासा के न्यायिक परिवार के सदस्यों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह राजपूत, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय विजय सिंह कावछा, विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटी एक्ट) आलोक कुमार सक्सेना एवं जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष मनीष जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर राजपूत ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं उनके परिवारजनों के बीच आपसी सौहार्द, सहयोग और पारिवारिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। साथ ही शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य तथा रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना भी इसका उद्देश्य है।
कार्यक्रम में न्यायिक परिवार के सदस्यों ने भजन, गीत एवं कविताओं की प्रस्तुतियां दीं। बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, नाटक एवं नृत्य सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार बाजोलिया, रश्मि मिश्रा, दिनेश कुमार प्रजापति, जैनुल आबिदीन, आशुतोष यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि कुमार बौरासी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शोभना मीणा, न्यायिक मजिस्ट्रेट पूजा पाठक बौरासी, विशाल खाड़े, अंकिता गुप्ता खाड़े, भूपेन्द्र आर्य, अमित नगायच, शुभा रिछारिया दीक्षित, सुश्री रूपल गुप्ता, सुश्री राजेश्वरी जर्मन, विष्णु दुबे, रौनक पाटीदार एवं सुश्री रिया मंधान्या सहित न्यायालयीन कर्मचारी, अधिवक्तागण एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।