![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
नीमच। डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के जिला संयोजक नितेश यादव ने अमित शाह की दिल्ली पुलिस द्वारा लोकतांत्रिक अधिकारों पर किए गए अभूतपूर्व हमले की निंदा करते हुए बताया कि डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ़ इंडिया, ऑल इंडिया किसान सभा, सीपीएम, एस एफ आई,सीटू व अन्य संगठनों द्वारा 10 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शनों पर की गई बर्बर और अभूतपूर्व कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। आज नीमच में हुए कार्यक्रम में स्थानीय 40 चौराहे पर डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया, सीपीएम ,सीटू ,स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के कार्यकर्ता उपस्थित हुए और जोरदार नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग की तथा ज्ञानेश कुमार के पोस्टर भी जलाएं। यादव ने आगे बताते हुए कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने शहर को किले में बदल दिया और जंतर-मंतर के आसपास अलग-अलग जगहों पर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे हजारों नागरिकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बिना किसी उकसावे के लाठियां बरसाईं, जिससे इमरजेंसी के दिनों की याद ताजा हो गई। विभिन्न संगठनों द्वारा किए गए मार्च में हिरासत में लिए गए नेताओं में सीपीएम के महासचिव कॉमरेड एम ए बेबी, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री कॉमरेड पिनाराई विजयन, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री कॉमरेड माणिक सरकार, त्रिपुरा में विपक्ष के नेता जितेंद्र चौधरी, रामचंद्र डोम, बी वी राघवलु, तपन सेन, के बालकृष्णन, मरियम धवले, सुदीप दत्ता, एलमारम करीम, पी षणमुगम, बीजू पर्सनल अशोक धवले मरियम धवले अरुण कुमार, ए आर सिंधु, अवधेश कुमार, ई पी जयराजन, अजीत नवले और जसविंदर सिंह आईसी घोष हिमारंजन भट्टाचार्य रहीम नेहा बोरा सहित अन्य शामिल थे। नितेश यादव ने बताया कि हम इस दमन का विरोध करते हैं और इसी कार्यक्रम में नीमच में प्रदर्शन कर रहे हैं यदि ज्ञानेश कुमार को नहीं हटाया गया तो यह आंदोलन और भी तीव्र होगा। नितेश यादव ने बताया कि हम उन सभी लोगों को सलाम करते है जो दिल्ली और देश भर में सड़कों पर उतरे। ये क्रांतिकारी लोग देश में सार्वभौमिक मताधिकार की रक्षा करेंगे और जल्द ही CEC ज्ञानेश कुमार को हटाएंगे, और उसके बाद मोदी-शाह सरकार को भी हटाएंगे! इस अवसर पर सुनील शर्मा, कमल सोलंकी, वसीम खान, फैजान राइन, रमेश चंद्र गरासिया, आकाश कुमार, यश यादव, नैतिक यादव,देवेंद्र सोलंकी, प्रियंका कविश्वर,उमाकांत सोलंकी, साहिल खान, सलीम कुरैशी, रफीक रंगरेज, प्रोफेसर निरंजन गुप्ता राही, किशोर जवेरिया, शैलेंद्र सिंह ठाकुर भी उपस्थित थे। |
नीमच। डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के जिला संयोजक नितेश यादव ने अमित शाह की दिल्ली पुलिस द्वारा लोकतांत्रिक अधिकारों पर किए गए अभूतपूर्व हमले की निंदा करते हुए बताया कि डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ़ इंडिया, ऑल इंडिया किसान सभा, सीपीएम, एस एफ आई,सीटू व अन्य संगठनों द्वारा 10 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शनों पर की गई बर्बर और अभूतपूर्व कार्रवाई की कड़ी निंदा की है।
आज नीमच में हुए कार्यक्रम में स्थानीय 40 चौराहे पर डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया, सीपीएम ,सीटू ,स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के कार्यकर्ता उपस्थित हुए और जोरदार नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग की तथा ज्ञानेश कुमार के पोस्टर भी जलाएं।
यादव ने आगे बताते हुए कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने शहर को किले में बदल दिया और जंतर-मंतर के आसपास अलग-अलग जगहों पर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे हजारों नागरिकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बिना किसी उकसावे के लाठियां बरसाईं, जिससे इमरजेंसी के दिनों की याद ताजा हो गई।
विभिन्न संगठनों द्वारा किए गए मार्च में हिरासत में लिए गए नेताओं में सीपीएम के महासचिव कॉमरेड एम ए बेबी, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री कॉमरेड पिनाराई विजयन, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री कॉमरेड माणिक सरकार, त्रिपुरा में विपक्ष के नेता जितेंद्र चौधरी, रामचंद्र डोम, बी वी राघवलु, तपन सेन, के बालकृष्णन, मरियम धवले, सुदीप दत्ता, एलमारम करीम, पी षणमुगम, बीजू पर्सनल अशोक धवले मरियम धवले अरुण कुमार, ए आर सिंधु, अवधेश कुमार, ई पी जयराजन, अजीत नवले और जसविंदर सिंह आईसी घोष हिमारंजन भट्टाचार्य रहीम नेहा बोरा सहित अन्य शामिल थे। नितेश यादव ने बताया कि हम इस दमन का विरोध करते हैं और इसी कार्यक्रम में नीमच में प्रदर्शन कर रहे हैं यदि ज्ञानेश कुमार को नहीं हटाया गया तो यह आंदोलन और भी तीव्र होगा।
नितेश यादव ने बताया कि हम उन सभी लोगों को सलाम करते है जो दिल्ली और देश भर में सड़कों पर उतरे। ये क्रांतिकारी लोग देश में सार्वभौमिक मताधिकार की रक्षा करेंगे और जल्द ही CEC ज्ञानेश कुमार को हटाएंगे, और उसके बाद मोदी-शाह सरकार को भी हटाएंगे! इस अवसर पर सुनील शर्मा, कमल सोलंकी, वसीम खान, फैजान राइन, रमेश चंद्र गरासिया, आकाश कुमार, यश यादव, नैतिक यादव,देवेंद्र सोलंकी, प्रियंका कविश्वर,उमाकांत सोलंकी, साहिल खान, सलीम कुरैशी, रफीक रंगरेज, प्रोफेसर निरंजन गुप्ता राही, किशोर जवेरिया, शैलेंद्र सिंह ठाकुर भी उपस्थित थे।