![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
मंदसौर। एसपी विनोद कुमार मीणा के अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु जिले के सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया। जिसके पालन मे गरोठ एएसपी रामस्नेही मिश्रा, गरोठ SDOP विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी गरोठ उनि. बलवीरसिंह यादव के कुशल निर्देशन में दिये गये दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सउनि मानसिंह भाटी व उनकी टीम द्वारा 163.100 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त कर 04 आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार, दिनांक- 11 अक्टूबर 2026 को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई की चांदखेडी खुर्द निवासी प्रधानसिंह पिता उमरावसिंह सौंधिया राजपुत का अपने साथी बालुसिंह पिता मांगुसिंह सौंधिया राजपुत निवासी चांदखेडी खुर्द के साथ अपनी ग्रे रंग की मारुति स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP.14.ZK.2216 में अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा भरकर बोलिया तरफ से पावटी, गरोठ होते हुए 8 लेन तरफ जाने वाले है। मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी प्रधानसिंह व बालुसिंह को मारुति स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP.14.ZK.2216 से 08 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टो मे 163.100 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा व 02 विवो कम्पनी का एनड्राईड मोबाईल फोन को जप्त कर आरोपी प्रधानसिंह व बालुसिंह को गिरफ्तार किया गया। वापसी पर थाना गरोठ पर अपराध क्रमांक 414/2026 धारा 8,15,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्द किया गया। प्रकरण में गिरफ्तारशुदा आरोपी से जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के स्त्रोत के संबंध में पुछताछ कर विवेचना के दौरान गुरूप्रित सिंह पिता हरिचरण सिंह (41) निवासी पटियाला व गुरूनाम पिता जोगिन्दरसिंह (36) निवासी सुतराणा पटियाला पंजाब को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ईनावा वाहन क्रमांक- PB.13.BN.8023 को जप्त किया गया। प्रकरण मे अग्रिम विवेचना जारी है। गिरफ्तार आरोपी- 1. प्रधान सिंह पिता उमराव सिंह उम्र 22 साल निवासी चांदखेड़ी खुर्द फरार आरोपी- रणजीत सिंह निवासी वार्नीखेडी थाना डग जिला झालावाड राजस्थान जप्त मश्रुका- अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा 163.100 किलोग्राम किमती 3,26,000 रूपये सराहनीय कार्य- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गरोठ उनि बलवीरसिंह यादव एवं सउनि मानसिंह भाटी तथा टीम का सराहनीय योगदान रहा। |
मंदसौर। एसपी विनोद कुमार मीणा के अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु जिले के सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया। जिसके पालन मे गरोठ एएसपी रामस्नेही मिश्रा, गरोठ SDOP विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी गरोठ उनि. बलवीरसिंह यादव के कुशल निर्देशन में दिये गये दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सउनि मानसिंह भाटी व उनकी टीम द्वारा 163.100 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त कर 04 आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार, दिनांक- 11 अक्टूबर 2026 को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई की चांदखेडी खुर्द निवासी प्रधानसिंह पिता उमरावसिंह सौंधिया राजपुत का अपने साथी बालुसिंह पिता मांगुसिंह सौंधिया राजपुत निवासी चांदखेडी खुर्द के साथ अपनी ग्रे रंग की मारुति स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP.14.ZK.2216 में अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा भरकर बोलिया तरफ से पावटी, गरोठ होते हुए 8 लेन तरफ जाने वाले है।
मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी प्रधानसिंह व बालुसिंह को मारुति स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP.14.ZK.2216 से 08 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टो मे 163.100 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा व 02 विवो कम्पनी का एनड्राईड मोबाईल फोन को जप्त कर आरोपी प्रधानसिंह व बालुसिंह को गिरफ्तार किया गया। वापसी पर थाना गरोठ पर अपराध क्रमांक 414/2026 धारा 8,15,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्द किया गया।
प्रकरण में गिरफ्तारशुदा आरोपी से जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के स्त्रोत के संबंध में पुछताछ कर विवेचना के दौरान गुरूप्रित सिंह पिता हरिचरण सिंह (41) निवासी पटियाला व गुरूनाम पिता जोगिन्दरसिंह (36) निवासी सुतराणा पटियाला पंजाब को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ईनावा वाहन क्रमांक- PB.13.BN.8023 को जप्त किया गया। प्रकरण मे अग्रिम विवेचना जारी है।
गिरफ्तार आरोपी-
1. प्रधान सिंह पिता उमराव सिंह उम्र 22 साल निवासी चांदखेड़ी खुर्द
2.बालुसिंह पिता मांगुसिंह उम्र 50 साल निवासी चांदखेड़ी खुर्द
3. गुरूप्रित सिंह पिता हरिचरण सिंह उम्र 41 साल निवासी पटियाला
4. गुरूनाम पिता जोगिन्दरसिंह उम्र 36 साल निवासी सुतराणा पटियाला
फरार आरोपी-
रणजीत सिंह निवासी वार्नीखेडी थाना डग जिला झालावाड राजस्थान
जप्त मश्रुका-
अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा 163.100 किलोग्राम किमती 3,26,000 रूपये
मारुति स्विफ्ट डिजायर क्रमांक MP14ZK2216 किमती 8,00,000 रुपये
ईनावा वाहन क्रमांक PB13BN8023 किमती 20,00,000
विवो कम्पनी के 04 मोबाईल किमती 60000 रुपये
सराहनीय कार्य-
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गरोठ उनि बलवीरसिंह यादव एवं सउनि मानसिंह भाटी तथा टीम का सराहनीय योगदान रहा।