![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
नीमच। सेवा के लिए समर्पित संस्था इनरव्हील क्लब नीमच के द्वारा सेवा प्रकल्प किये गये। संस्था की पूर्व अध्यक्ष डॉ. माधुरी चौरसिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इनरव्हील क्लब द्वारा वृद्धाश्रम एवं मूकबधिर विद्यालय में सेवा गतिविधियों का संचालन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती एवं ओलीवर गोल्डी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इनरव्हील प्रार्थना का वाचन सचिव अल्का श्रीवास्तव ने किया। स्वागत उद्बोधन अध्यक्ष सिम्मी सलूजा ने दिया। इस अवसर पर डॉ. स्वप्निल वधवा द्वारा अपने संबोधन के माध्यम से वृद्धजनों को समझाइश दी गई। वहीं डॉ. पिंकी मूंदडा द्वारा वृद्धजनों एवं मूकबधिर छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर संस्था सदस्य संगीता गोयल एवं वंदना भटनागर द्वारा 22 बेडशीट बाटी ओवन एवं सभी को फल वितरित किये गये। इस अवसर पर आई.एस.ओ. सुमन अहीर, सरिता पाटीदार सहित बड़ी संख्या में सदस्यगण एवं वृद्धाश्रम एवं मूकबधिर विद्यालय का स्टाफ उपस्थित था। कार्यक्रम का संचालन अमरजीत छाबड़ा ने किया एवं आभार सचिव अल्का श्रीवास्तव ने माना। |
नीमच। सेवा के लिए समर्पित संस्था इनरव्हील क्लब नीमच के द्वारा सेवा प्रकल्प किये गये। संस्था की पूर्व अध्यक्ष डॉ. माधुरी चौरसिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इनरव्हील क्लब द्वारा वृद्धाश्रम एवं मूकबधिर विद्यालय में सेवा गतिविधियों का संचालन किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती एवं ओलीवर गोल्डी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इनरव्हील प्रार्थना का वाचन सचिव अल्का श्रीवास्तव ने किया। स्वागत उद्बोधन अध्यक्ष सिम्मी सलूजा ने दिया। इस अवसर पर डॉ. स्वप्निल वधवा द्वारा अपने संबोधन के माध्यम से वृद्धजनों को समझाइश दी गई। वहीं डॉ. पिंकी मूंदडा द्वारा वृद्धजनों एवं मूकबधिर छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर संस्था सदस्य संगीता गोयल एवं वंदना भटनागर द्वारा 22 बेडशीट बाटी ओवन एवं सभी को फल वितरित किये गये।
इस अवसर पर आई.एस.ओ. सुमन अहीर, सरिता पाटीदार सहित बड़ी संख्या में सदस्यगण एवं वृद्धाश्रम एवं मूकबधिर विद्यालय का स्टाफ उपस्थित था। कार्यक्रम का संचालन अमरजीत छाबड़ा ने किया एवं आभार सचिव अल्का श्रीवास्तव ने माना।